{"_id":"5d45f61e8ebc3e6c914abc83","slug":"maa-tujhe-pranam-is-awakening-patriotism","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति की अलख जगा रहा ‘मां तुझे प्रणाम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति की अलख जगा रहा ‘मां तुझे प्रणाम’
Sun, 04 Aug 2019 02:31 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के 11वें आयोजन को लेकर शहर के लोगों में उत्साह है। इसकी तैयारी के मद्देनजर लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें स्कूलों के प्रधानाचार्य, चिकित्सक, शिक्षक और अधिवक्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वह सहयोग करते आ रहे हैं, अब भी करेंगे। यह सहयोग आगे भी जारी रहेगा। वह दिल की गहराइयों से इस अभियान को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटेंगे। यह अभियान देशभक्ति की अलग जगा रहा है।
सोशल मीडिया पर करेंगे प्रचार
यह आयोजन दिल को छू जाता है। देशभक्ति की अलख जगाता है। वह सोशल मीडिया पर इसका प्रचार करेंगे। - दीपक शर्मा, इंचार्ज, जिला विज्ञान क्लब
बाइक रैली पर करेंगे पुष्प वर्षा
मां तुझे प्रणाम के सारे कार्यक्रमों में सहयोग रहेगा। यह ऐसा प्रयास है जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। बाइक रैली में विद्यालय के विद्यार्थी पुष्प वर्षा करेंगे। - डॉ. वीर बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य, केके इंटर कॉलेज
करेंगे प्रचार-प्रसार, राष्ट्रगान में रहेगा सहयोग
अमर उजाला के इस आयोजन में अपना सहयोग देंगे। प्रचार प्रसार के साथ ही चौराहों पर महानगर के सामूहिक राष्ट्रगान में पूरा सहयोग देंगे। - डॉ. वीरोत्तम तोमर, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए
विज्ञापन
यह अभियान नहीं, महाअभियान है
मां तुझे प्रणाम के आयोजन के दौरान सामूहिक राष्ट्रगान का अभियान, महज अभियान नहीं है, यह महाअभियान है, इसमें पूरा सहयोग करेंगे। - सुषमा गुप्ता, सेठ बीके माहेश्वरी
देहात में भी किया जाए शुरू
अमर उजाला का यह अभियान लाजवाब है। शहर में जिस तरह से इस आयोजन ने मिसाल कायम की है। इसी तरह अगर देहात में भी इसे शुरू किया जाए तो यह और कई कीर्तिमान हासिल करेगा। - डॉ. राजीव तेवतिया, ज्वाइंट सेक्रेेटरी, आईएमए
तीज प्रतियोगिता में लेगें हिस्सा
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम दिल को छू जाता है। इससे जुड़ना सौभाग्य की बात है। इसकी तीज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
- इंदु नेहरा, कोआर्डिनेटर, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल
राष्ट्रीय एकता की मिसाल
यह आयोजन राष्ट्रीय एकता की अनूठी मिसाल है। इसके कार्यक्रमों में पूरा सहयोग किया जाएगा।
- नीरा तोमर, प्रधानाचार्य, मल्हू सिंह आर्य मटौर
हर साल देते हैं सहयोग
सामूहिक राष्ट्रगान और प्रचार में सहयोग किया जाएगा। यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसके लिए पिछले सालों की तरह ही पूरा सहयोग किया जाएगा। - ऋतु शर्मा, खालसा कन्या इंटर कॉलेज
किया जाएगा जागरूक
लोगों को इस आयोजन के मद्देनजर जागरूक किया जाएगा। साथ ही पूरा सहयोग किया जाएगा।
- एडवोकेट मांगे राम
बाइक रैली को बनाएंगे सफल
अभियान का हिस्सा बाइक रैली को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। पिछले कई सालों से सहयोग कर रहे हैं।
- अजय कुमार, ब्लॉसम स्कूल
एकता की मिसाल है
यह कार्यक्रम एकता की मिसाल है। इस कार्यक्रम का हिस्सा बन गर्व की बात है। पूरा सहयोग करेंगे।
- विनीता तोमर, गार्गी गर्ल्स स्कूल
यह भी रहे मौजूद
डॉ. लता कुमार एसएमपी माधवपुरम, अलका शर्मा सेठ बीके माहेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, रीना मलिक गार्गी गर्ल्स स्कूल, ब्लॉसम स्कूल से प्रवीण कुमार, चड्ढा पब्लिक स्कूल निधि मित्तल, रोजिल लाल प्रिंसिपल पीए सेंट जोन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ए. डीन प्रधानाचार्य सेंट थॉमस, फैज ए आम इंटर कॉलेज से एजाज चौहान और फरमान शेख आदि रहे।