फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maa Tujhe Pranam: Children presented as Bhagat Singh and Subhash Chandra Bose in fancy dress competition

मां तुझे प्रणाम: बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जीत लिया दिल, भगत सिंह तो कोई बना सुभाष चंद्र बोस

Fri, 11 Aug 2023 05:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Aug 2023 05:50 PM IST
सार

Amar Ujala Maa Tujhe Pranam : केएल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मी बाई, फौजी, भारत माता, भगत सिंह तो कोई बच्चा सुभाष चंद्र बोस बनकर पहुंचा। रानी लक्ष्मी बाई और सैनिक का किरदार निभाने वाले छात्रों को खूब सरहाना मिली।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: Children presented as Bhagat Singh and Subhash Chandra Bose in fancy dress competition
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणा के अंतर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और वेशभूषा से हर किसी के मन को छू लिया। मेरठ में सोमदत्त विहार स्थित केएल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मी बाई, फौजी, भारत माता, भगत सिंह तो कोई बच्चा सुभाष चंद्र बोस बनकर पहुंचा। रानी लक्ष्मी बाई और सैनिक का किरदार निभाने वाले छात्रों को खूब सरहाना मिली।

विज्ञापन


आजादी की थीम पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शहर के 26 स्कूलों के 113 बच्चों ने प्रतिभाग किया। ये भारत देश हमारा है गीत पर आरायना और दक्षित ने मनमोहक प्रस्तुति दी। मेरठ देश बदल रहा है गीत पर यूकेजी के बच्चों ने ग्रुप डांस किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन केएल इंटरनेशनल से तजेंद्र खुराना, हरनीत खुराना, श्रुति शिवा विद्यार्थी, मनिका शर्मा, डॉ. पूजा चौधरी, मयंक, पिंकी चिन्योटी ने दीप प्रज्ज्वलन किया। केएल इंटरनेशनल के यूकेजी की इशानवी सिंह ने सरोजनी नायडू बनकर रूड़ीवाद पर टिप्पीण की तो उधर इसी स्कूल के यूकेजी के छात्र चेतन्य भारद्वाज ने भगत सिंह बनकर देश के प्रति मेरा जीवन समर्पित हैं, पक्तियां सुनाकर सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: Children presented as Bhagat Singh and Subhash Chandra Bose in fancy dress competition
फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

यूकेजी की जैव्या अनेजा ने रानी लक्ष्मी बाई बनकर मैदान-ए-जंग में मरना है, पंक्तियों को अलग ही अंदाज में प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल के साथ दर्शक भी प्रस्तुति को देख मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।

यूनिवर्सल प्लेज स्कूल के अरनव ने तिरंगा बनकर तिरंगे के रंगों पर संदेश देते हुए कहा कि कोई केसरिया रंग अपना रहा है तो किसी को मेरा हरा रंग भा रहा है। सफेद रंग जो शांति का प्रतीक है, उसे अपना ले हर तरफ विकास होगा। इसी स्कूल की हिमाक्षी मदर इंडिया तो शिवांश पुंडीर स्वामी विवेकानंद बने। सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की विद्या त्यागी खुशीराम बोस और अंशिका रस्तौगी बटुकेश्वर दत्त के रूप में स्टेज पर आईं। स्कूली बच्चों ने देश भक्ति के नारों के साथ छोटी-छोटी प्रस्तुतियों से क्रांतिकारियों के बलिदान और शौर्य की झलक दिखाई।

विज्ञापन

सेंट जोंस की यूकेजी की छात्रा नविहा ने चंद्रयान बनकर स्टेज पर आईं। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल गांधी जी के वेश में आकर अहिंसा का संदेश दिया। सत्यकाम इंटरनेशनल के पर्व रस्तौगी ने बाल गंगाधर तिलकर बनकर स्वराज मेरा अधिकार है आदि पंक्तियां सुनाई। कविताओं के माध्यम से नन्हे बच्चों ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। निर्णायक मंडल के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान तय करना मुश्किल हो गए। इस दौरान जेपी ग्रुप विशाल अग्रवाल रहे।

इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग
प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल स्कूल, यूनिर्सल प्ले स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जॉस इंग्लिश मीडियम स्कूल, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, बीआईटी ग्लोबल स्कूल, जिंगल बेल्स एकेडमी, चिल्ड्रन्स कॉर्नर प्ले स्कूल, एलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल, आरंभ स्कूल, हैप्पी डे पब्लिक स्कूल, डीआरएस किड्स, आरईएमएस किड्स प्ले स्कूल, सेंट जॉन्स गर्ल्स, डेफोडिल पब्लिक स्कूल, द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल, गार्गी वर्ल्ड स्कूल, मंथन पब्लिक स्कूल, गांधी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दर्शन एकेडमी, अमेरिकन किड्स, दीवान स्कूल, एसआर इंटरनेशन स्कूल रहे।

इन छात्रों को किया पुरस्कृत
प्रथम स्थान पर दो बच्चे रहे। केएल इंटरनेशनल स्कूल की यूकेजी की छात्रा जैव्या अनेजा ने रानी लक्ष्मी बाई बनकर और दर्शन एकेडमी के प्रथम कक्षा के छात्र तेजस अरहाम जैन ने सैनिक बनकर टाइगर हिल पर तिरंगा लहराया और प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर एक ही स्कूल के दो बच्चे रहे। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में यूकेजी के छात्र रोहन राजपूत ने भगत सिंह बनकर और प्रथम कक्षा की छात्रा रोहिनी ने भारत माता बनकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की एलकेजी की छात्रा स्वस्तिका सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई बनकर कविता सुनाई और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का धमाल, तीनों पायदान पर रानी लक्ष्मीबाई का रहा कब्जा

इन दस छात्रों को मिले सांत्वना पुरस्कार
केएल इंटरनेशनल स्कूल की यूकेजी की ईशानवी सिंह को सरोजनी नायडू बनने पर, केएल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा प्रथम के छात्र प्रज्ञान शर्मा बाल गंगाधर तिलक बनने पर, केएल इंटरनेशनल स्कूल के यूकेजी के वरनल सानियाल को उधम सिंह बनने पर, सिटी वोकेशनल स्कूल के लक्ष्य को भगत सिंह बनने पर, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल के सार्थक, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल की गोरांशी को झांसी की रानी बनने पर, आरंभ पब्लिक स्कूल के उज्ज्वल शर्मा, हैप्पी डे पब्लिक स्कूल देवांश, डीआरएस किड्स के यासिर को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

यह भी पढ़ें: Double Murder: पति को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी अंजू जैन, कारोबारी की मौत के 21 घंटे बाद दम तोड़ा

ये हैं सहयोगी
केएल इंटरनेशनल स्कूल तत्वावधान में जेपी एकेडमी एवं जेपी रेजीडेंसी हैं। पार्वड बॉय में एडिको, द अध्ययन स्कूल, केएमसी सूरप स्पेशयलिटी, नीरज मित्तल, क्रिश ग्रीन्स, श्री वेंक्टेशवरा यूनिवर्सिटी और इंडियन ऑयल हैं। एसोसिएट स्पोन्सर्स में एपेक्स बिल्डिंग द नेशन, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट जॉन्स, चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय, मैक एनिमेशन, विद्या यूनिवर्सिटी प्रैस, न्यूटिमा हॉस्पिटल, सत्यकॉम इंटरनेशनल स्कूल, लॉ फ्लोरा, पिंकी चिन्योटी, दीपांशु चिन्योटी, एलआईसी, पंडित आलोक गौतम, दयाल ग्रुप, उत्सव शर्मा, मायरा फाउंडेशन है। को स्पोन्सर्स में पेंथर ई रिक्शा, हाई लुक एलिवेटर, ब्लॉसम्स स्कूल, ज्ञानोदेय, पराग, ऋषभ एकेडमी, महावीर एजुकेशनल पार्क, शार्पन पब्लिक स्कूल, ऋषभ बैलेंक्ट, मिनी मैट्रो, ब्रेन्ज एडू वर्ल्ड, यूनिवर्सल प्ले स्कूल, कार केयर सेंटर, श्री कैलाश प्रकाश गायत्री देवी संस्थान ट्रस्ट, टेक्निशिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed