हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव सराय खादर में नवरात्र के अवसर पर बुधवार को मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मां की वंदना करके की गई। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। जागरण में नौ देवियों की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र के ग्राम सराय खादर में मां भगवती के जागरण का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत माता की ज्योत जलाकर की गई। फिर ज्योत को गांव में घर-घर घुमाया गया। इसके बाद माता की वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित किया। वहीं, जागरण में आए कलाकारों ने भी माता की भेंट सुनाकर भाव विभोर कर दिया। जागरण में नौ देवियों की झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें माता के सभी नौ रूपों की प्रस्तुति नन्हीं-नन्हीं बच्चियों ने की यह नवदुर्गा झांकी पंडाल में उपस्थित है। यह श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही और श्रद्धालुओं ने जय माता दी के नारों से पूरा आसमान गुंजायमान कर दिया। इस अवसर कार्यक्रम में भीषण सोलंकी, जगपाल सिंह, दीपक, सतीश, संजय, शिवकुमार, अमित, अरविंद, अमरीश आदि का विशेष सहयोग रहा।