{"_id":"5a716ba14f1c1baa1b8b49ac","slug":"lunar-eclipse-on-first-those-zodiacal-people-have-to-be-extremely-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"खग्रास चंद्रग्रहण 2018 : चार राशि वालों के लिए शुभ, तो इनको रहना होगा बेहद सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खग्रास चंद्रग्रहण 2018 : चार राशि वालों के लिए शुभ, तो इनको रहना होगा बेहद सतर्क
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
खग्रास चंद्रग्रहण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में 31 जनवरी 2018 यानी आज शाम खग्रास चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारत वर्ष में दिखाई देने से इस ग्रहण का सूतक मान्य रहेगा। सूतक प्रात: 8 बजकर 18 मिनट पर प्रारंभ होगा। पं. विनोद त्यागी का कहना है कि शास्त्रों में सूतक प्रारंभ होने से पूर्व भोजन करने का निर्देश हैं। वृद्ध, बच्चे एवं रोगी दोपहर 11:30 बजे तक भोजन ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन
ग्रहण प्रारंभ - सायं 5 बजकर 18 मिनट
ग्रहण समाप्ति काल - रात्रि 08 बजकर 42 मिनट
ग्रहण अवधि - 3 घंटा 24 मिनट।
यह बरतें सावधानी
ग्रहण काल में गर्भवती स्त्री को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इस समय कैंची, चाकू व सुई आदि के प्रयोग से बचें। ग्रहण काल में वायुमंडल से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए गर्भवती स्त्री को अपने पास नारियल रखना चाहिए।
विज्ञापन
शुभ-अशुभ
यह ग्रहण वृष, कन्या, तुला व कुंभ राशि के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। शेष राशियों के लिए रोग, भय, कार्यों में व्यवधान एवं कष्ट कारक रहेगा। शास्त्रों में ग्रहण काल में जप, तप, ध्यान आदि का फल एक लाख गुना एवं श्री गंगा जी के तट पर इनका फल एक करोड़ गुना बताया गया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/