फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Luharli to delhi wedding dress, three schedules fixed

लुहारली से दिल्ली तक बजेगी भुवी की शादी की शहनाई, फिक्स हुए तीन कार्यक्रम

Wed, 11 Oct 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 11 Oct 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
Luharli to delhi wedding dress, three schedules fixed
भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर - फोटो : अमर उजाला

भुवनेश्वर और नूपुर की शादी की शहनाई बुलंदशहर के लुहारली से लेकर दिल्ली तक बजेगी। परिवार के लोगों ने तीन शाही कार्यक्रम तय कर दिए हैं। भुवी के पिता किरनपाल सिंह मूल रूप से बुलंदशहर के लुहारली गांव के निवासी हैं। फिलहाल वो गंगानगर, मेरठ में रहते हैं। किरनपाल सिंह पुलिस विभाग में नौकरी के लिए सालों पहले मेरठ आ गये थे। इसके चलते मेरठ शहर में भुवी और पिता किरनपाल सिंह के दोस्तों और परिचितों को भी शादी से वंचित नहीं रखा जाएगा। भुवी के करीबी के अनुसार शादी समारोह के दौरान लुहारली गांव में शाही कार्यक्रम रखा गया है। जबकि अलग-अलग समय में दो बड़े समारोह मेरठ शहर और दिल्ली के होटल में आयोजित होंगे। शादी का कार्यक्रम किस थीम पर होगा इस पर दोनों परिवार के सदस्य अभी मंथन में लगे हुए हैं। नूपुर नागर अपने भाई विभोर गुर्जर के साथ नोएडा में शादी की तैयारियों में लगी हैं। तो गंगानगर स्थित भुवी और नूपुर के घरों पर उनके माता-पिता शादी की तैयारी में जुटे हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें : भुवनेश्वर-नूपुर की सगाई की इन तस्वीरों ने मचाया धमाल, आप भी देखिए
विज्ञापन


शादी के सभी कार्यक्रम भुवी की पसंद से होंगे 
नूपुर के पिता यशपाल सिंह के अनुसार शादी के सभी कार्यक्रम भुवी की पसंद से ही होंगे। शादी की तिथि से लेकर समारोह का अंदाज भुवी और उनके परिवार पर निर्भर है। शादी से पहले ससुराल के लोग होने वाले दामाद भुवनेश्वर की पसंद और नापसंद का ख्याल रखने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed