फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LPG cylinders will now be booked only after completing e-KYC.

Meerut News: अब ई-केवाईसी कराने पर ही बुक होेंगे एलपीजी सिलिंडर

Sun, 11 Oct 2026 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
LPG cylinders will now be booked only after completing e-KYC.
- जिले में 83 गैस एजेंसियों पर लगभग 50 हजार कनेक्शनों की बुकिंग बंद
विज्ञापन

- उपभोक्ता की मृत्यु होने से कनेक्शनों के स्थानांतरण में भी आ रहीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। घरेलू एलपीजी कनेक्शनों की ई-केवाईसी नहीं कराने पर ऑयल कंपनियों ने गैस की बुकिंग बंद कर दी है। केवल ई-केवाईसी कराने वाले उपभोक्ता ही अपने कनेक्शन पर सिलिंडर बुक करवा पा रहे हैं। मेरठ जिले में लगभग 50 हजार कनेक्शनों की बुकिंग बंद हो चुकी है। बुकिंग बंद होने से परेशान उपभोक्ता अब गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं।
कई उपभोक्ताओं की मौत होने के कारण उनके कनेक्शन स्थानांतरण कराने में भी समस्या आ रही है। अब ई-केवाईसी कराने पर ही गैस की बुकिंग होगी। इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल लगातार एलपीजी उपभोक्ताओं को अगस्त महीने से लगातार ई-केवाईसी कराने के लिए मैसेज भेज रहा था।
विज्ञापन

ई-केवाईसी कराने की तिथि भी कई बार बढ़ाई गई, इसके बाद भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शनों की ई-केवाईसी नहीं कराई। ऑयल कंपनियों ने एक अक्तूबर से ई-केवाईसी नहीं कराने वाले कनेक्शनों पर बुकिंग बंद कर दी है। इनमें से लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं ने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। जब भी ऐसे उपभोक्ता सिलिंडर बुक कराने का प्रयास कर रहे हैं तो उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही। जिले में 83 गैस एजेंसियों पर लगभग 10 लाख उपभोक्ता है। अब उपभोक्ता ई-केवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसियों पर उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर रहने वाले उपभोक्ता नहीं करा पाए ई-केवाईसी
जिन कनेक्शनों पर गैस की बुकिंग बंद हुई है, उनमें से कई उपभोक्ताओं की मृत्यु हो चुकी है। अभी तक पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिये मृतकों के परिजन सिलिंडर ले रहे थे। ई-केवाईसी नहीं होने के कारण अब उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही। गैस एजेंसियों पर ऐसे कई केस पहुंच रहे हैं। अब मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र लगने के बाद ही गैस कनेक्शन उनके आश्रितों के नाम पर स्थानांतरित किए जाएंगे। इससे भी गैस की बुकिंग रुकी है। बहुत से उपभोक्ता शहर के बाहर रहने के कारण अपनी ई-केवाईसी नहीं करा पाए और अब बुकिंग भी रुक गई है। मेरठ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नमो जैन ने बताया कि ई-केवाईसी नहीं होने से लोग गैस बुक नहीं कर पा रहे। ऐसे उपभोक्ताओं को तत्काल ई-केवाईसी करानी चाहिए। मृतकों के कनेक्शन उनके आश्रितों के नाम पर स्थानांतरित किए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि अपना गैस कनेक्शन चालू रखने के लिए उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करानी चाहिए। ई-केवाईसी कराने के बाद ही गैस बुकिंग हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed