फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lovers of bodies found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी युगल का शव, पढ़िए पूरी लव स्टोरी

Thu, 19 Jan 2017 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 19 Jan 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
lovers of bodies found on railway track
मृतक के परिजन

दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर बड़ौत के बिजरौल रोड रेलवे क्रॉसिग के निकट ट्रैक पर बुधवार तड़के युवक और युवती का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उनके परिजनों ने शिनाख्त करते हुए कहा कि इन दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के मंगलवार देर रात शव पड़े हुए थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बड़ौत की न्यू रामनगर कॉलोनी निवासी राजीव कश्यप ने युवती की शिनाख्त अपनी भांजी ज्योति तथा सुंदर ने अपने भांजे कुलदीप के रूप में की। राजीव ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे ज्योति उनके घर से टीवी देखकर अपने घर के लिए गई थी। लेकिन, वहां पर नहीं पहुंची थी। तलाश करने पर नहीं मिली तो सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर पर पहुंचकर जानकारी दी कि रेलवे लाइन पर देर रात शव पड़े मिले थे। उन्होंने देखा तो शव ज्योति का ही था। राजीव और सुंदर का कहना है कि युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की है।
विज्ञापन

 
कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि युवक और युवती ने करीब 11 बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। इसकी जानकारी रेल के ड्राईवर ने स्टेशन पर दी। वहां से उनको सूचना मिली। उसके बाद शव को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस तरह हुई ज्योति और कुलदीप की मुलाकात 
किशनपुर गांव निवासी कृष्णपाल काफी समय से बड़ौत की न्यू रामनगर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। वह हिमाचल प्रदेश में ठेकेदारी का कार्य करता है। उसी कॉलोनी में उसका साला राजीव कश्यप भी रहता है। उसके मकान के पास सुंदर कश्यप रहता है। उनके पास शामली के काबड़ौत निवासी उसका भांजा कुलदीप आता-जाता था। इस दौरान कृष्णपाल की बेटी ज्योति की कुलदीप से मुलाकात हो गई थी।


ऐसे खुली प्रेम प्रसंग की पोल 
राजीव कश्यप ने बताया कि उनकी भांजी ज्योति, बीए में पढ़ती थी। साथ ही कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। चार दिन पूर्व ज्योति कंप्यूटर सेंटर से काफी देरी से घर पहुंची। उसकी मां ने उससे जानकारी की तो उसने क्लास लेट तक चलने का बहाना बना दिया था। थोड़ी देर बाद ज्योति के मोबाइल में कुलदीप का फोटो देख लिया था। कुलदीप की कॉल भी उसके मोबाइल पर आई थी। ज्योति ने अपनी मां को अपने प्रेम प्रसंग के बारे में बता दिया था। इसी पर उसकी मां ने उसे डाट दिया था और मोबाइल छीन लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed