{"_id":"66d4e167ade7a6e4c00c0054","slug":"lovers-from-different-communities-got-married-meerut-news-c-30-1-smrt1051-130516-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अलग-अलग समुदाय के प्रेमी जोड़े का कराया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अलग-अलग समुदाय के प्रेमी जोड़े का कराया विवाह
Mon, 02 Sep 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। हसनपुर चौक स्थित श्री शिव मंदिर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज की लड़की और हिंदू समाज के युवक का विवाह संपन्न कराया। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चला आ रहा था। इन्होंने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। शादी के बाद युवती अपना नाम नव्या रख लिया।
रविवार को बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की देखरेख में विवाह संपन्न हुआ। विकास त्यागी ने बताया कि देवबंद क्षेत्र के कुलसठ निवासी विशाल का देवबंद निवासी मुस्लिम समाज की युवती से तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इनके परिजन दोनों के खिलाफ थे। पूरी तरह संविधान का पालन करते हुए विशाल और युवती को न्यायालय में पेश किया गया, जहां लड़की ने विशाल के पक्ष में बयान दिए। लड़के के साथ ही रहने की इच्छा प्रकट की। न्यायालय के आदेश पर हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। शादी के बाद युवती ने अपना नाम नव्या रख लिया है। विवाह कराने वालों में पूर्व महानगर संयोजक सागर भारद्वाज, पूर्व विभाग संयोजक दिव्यांश पंडित, वाशु गर्ग, पंडित, अवधेश तिवारी, विकास कुमार शामिल रहे।