फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lovers couple committed suicide in meerut hotel

बाथरूम में युवती की लाश देख उड़े अफसरों के होश, प्रेमी ने हत्या कर खुद को लगाई फांसी

Wed, 22 Aug 2018 02:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 22 Aug 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Lovers couple committed suicide in meerut hotel
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला

बाथरूम में युवती की लाश देख पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और फिर खुद को फांसी लगा ली। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले की है। जहां दिल्ली रोड स्थित एक होटल में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव कमरे के बाथरूम में पड़ा था, जबकि युवक का शव पंखे पर फांसी पर लटका था। पुलिस का मानना है कि दोनों प्रेमी युगल थे और युवती की हत्या कर युवक ने फांसी लगाई है। दोनो मुरादनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


मुरादनगर निवासी विशाल मंगलवार सुबह करीब पौने 12 बजे होटल एलेब्रिस्टा में पहुंचा। उसके पीछे उसका दोस्त मुरादनगर निवासी अमित और युवती चीनू भी वहां पहुंची। अमित ने रिसेप्शन पर युवती को अपना दोस्त बताया और कमरा लेने के लिए अपने आधार कार्ड की कॉपी दी। मैनेजर ने उन्हें कमरा नंबर 104 दिया। इसके बाद विशाल वापस चला गया। होटल मैनेजर आशु के अनुसार करीब दो बजे विशाल होटल में अपने दोस्त अमित से मिलने आया। उसने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसने अमित के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई। बाद में होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला। अंदर कमरे में पंखे पर अमित का शव लटका था और  चीनू की लाश बाथरूम में पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार युवती के गले पर रस्सी के निशान हैं। लग रहा है कि रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। आशंका है कि युवक ने पहले युवती की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक ने पहले युवती की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed