फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lovers couple committed suicide at hotel, surprised police officers after seeing dead body

यूपी: होटल के कमरे में था प्रेमी जोड़ा, दरवाजा खुला तो हैरान रह गए पुलिस अफसर

Tue, 21 Aug 2018 10:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 21 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Lovers couple committed suicide at hotel, surprised police officers after seeing dead body
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दो प्रेमी मंगलवार को एक होटल में पहुंचे। जहां उन्होंने एक कमरा बुक कराया और रूम में अंदर चले गए। हालांकि होटल में पहुंचने तक उनके साथ एक अन्य युवक भी था। जो कि होटल में कुछ देर रूककर ही वापस आ गया था। काफी देर बाद जब उसने अपने दोस्त को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद वह होटल पहुंच गया और दरवाजा खट्खटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जब होटल मालिक ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

Lovers couple committed suicide at hotel, surprised police officers after seeing dead body
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी में मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को एक प्रेमी युगल ने होटल एलेब्रिस्टा के कमरा न. 104 को बुक कराया। उन्होंने रिशेप्शन पर अपनी आईडी भी जमा कराई और रूम के अंदर चले गए। कई घंटे बाद युवक का दोस्त होटल पहुंचा। उसने दरवाजा खोलने के लिए अमित को आवाज दी। लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

इसके बाद उसने फोन किया। लेकिन फोन भी नहीं उठा। जब दोस्त (विशाल) को शक हुआ तो उसने होटल मालिक से बात की। होटल मालिक ने डुब्लीकेट चाबी से कमरे का दरवाजा खुलवाया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और कमरे के अंदर का नजारा देख पुलिस अफसर हैरान रह गए।

एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ ब्रहमपुरी अखिलेश भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक और युवती कहां के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला

मुरादनगर निवासी विशाल मंगलवार सुबह करीब पौने 12 बजे होटल एलेब्रिस्टा में पहुंचा। उसके पीछे उसका दोस्त मुरादनगर निवासी अमित और युवती चीनू भी वहां पहुंची। अमित ने रिसेप्शन पर युवती को अपना दोस्त बताया और कमरा लेने के लिए अपने आधार कार्ड की कॉपी दी। मैनेजर ने उन्हें कमरा नंबर 104 दिया। इसके बाद विशाल वापस चला गया। होटल मैनेजर आशु के अनुसार करीब दो बजे विशाल होटल में अपने दोस्त अमित से मिलने आया। उसने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसने अमित के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई। बाद में होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला। अंदर कमरे में पंखे पर अमित का शव लटका था और  चीनू की लाश बाथरूम में पड़ी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार युवती के गले पर रस्सी के निशान हैं। लग रहा है कि रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। आशंका है कि युवक ने पहले युवती की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रथम दृष्टया लग रहा है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक ने पहले युवती की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच की जा रही है। रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed