फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover duo reached police station by taking intoxicant substance, said- we want to get married

ज़हर खाकर थाने पहुंचा प्रेमी युगल, आशिक बोला- जीने-मरने की कसम खाई है

Thu, 04 May 2017 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 04 May 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
Lover duo reached police station by taking intoxicant substance, said- we want to get married
जहर खाकर थाने पहुंचा प्रेमी युगल

मेरठ में बदहवास हालत में एक-दूसरे का हाथ थामे प्रेमी-युगल मंगलवार दोपहर सिविल लाइन थाने पहुंच गया। पुलिस कुछ पूछती, इससे पहले ही युगल बोला कि हमने जहर के साथ ही साथ जीने-मरने की कसम खाई है। यह सुनते ही थाने में हड़कंप के बीच महिला सिपाही ने एंबुलेंस के लिए कॉल कर दी। तभी युगल बोला कि अरे जहर आज नहीं, कल खाया था। अब हम शादी करना चाहते हैं।

विज्ञापन

 
मामला सिविल लाइन क्षेत्र के संजय नगर का है। एक युवक का जिस युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसकी तीन साल पहले कंकरखेड़ा के एक युवक से शादी हो गई। दो बच्चे भी हैं। लेकिन शादी के बाद भी युवती प्रेमी से लगातार बातचीत करती रही। युवती बच्चों को ससुराल छोड़कर प्रेमी के पास आ गई। दोनों के परिजनों ने विरोध किया तो सोमवार को प्रेमी युगल ने जहर खा लिया था। दोनों कमिश्नर आवास के पास बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन

परिजन तय करेंगे

Lover duo reached police station by taking intoxicant substance, said- we want to get married
थाने में बैठा प्रेमी युगल

मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे युगल ने जब थाने पहुंचकर जहर खाने की बात बोली, तो पुलिस घबराकर बोली कि जहर खाकर यहां क्यों आए हो, तुम्हें हॉस्पिटल जाना चाहिए था। महिला सिपाही ने तुरंत एंबुलेंस के लिए कॉल की तो युगल बोला कि हम हॉस्पिटल से ही आए हैं। डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। प्रकरण समझने के बाद पुलिस ने महिला के मायके और ससुराल वालों को बुलाया है।
 
थाने की डेस्क ऑफिसर प्रियंका यादव ने दोनों की बात सुनकर इंस्पेक्टर को बताया। इंस्पेक्टर ने महिला से तहरीर मांगते हुए कहा कि महिला के मायके और ससुराल वाले ही तय करेंगे कि वह किसके पास जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed