फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover couple reached SSP office, pleaded for security

Meerut News: एसएसपी कार्यालय पर पहुंचा प्रेमी युगल, सुरक्षा की गुहार लगाई

Fri, 19 May 2023 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 19 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Lover couple reached SSP office, pleaded for security
मेरठ। एसएसपी कार्यालय पर किठौर के प्रेमी युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाई। दिवस अधिकारी ने किठौर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। किठौर थाना क्षेत्र के नित्यानंदपुर गांव निवासी अर्शी ने बताया कि उसने 10 फरवरी को गांव निवासी अब्दुल कादिर से निकाह कर लिया था। चार दिन बाद कोर्ट मैरिज कर ली थी। तभी से दोनों गांव से बाहर रह रहे हैं। लड़की पक्ष के लोग निकाह से खुश नहीं हैं। इसके चलते ही उन्होंने अब्दुल कादिर पर बेटी का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करा दिया था, जो जांच के बाद खत्म कर दिया गया। आरोप है कि अब वह दंपती को गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके चलते ही वह डरे हुए हैं। भाई, पिता और कुछ रिश्तेदार उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से सुरक्षा की गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed