फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover couple body flows in the river, both hands tied with scarf

नदी में बहते मिले प्रेमी युगल के शव, दुपट्टे से बंधे थे दोनों के हाथ

Thu, 04 Jan 2018 06:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 04 Jan 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Lover couple body flows in the river, both hands tied with scarf
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में शेरकोट की खो बैराज नदी में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के हाथ एक दुपट्टे से बंधे हुए हैं। पुलिस नाव के सहारे शवों को निकाला। शव तीन दिन पुराने लग रहे हैं। पुलिस दोनों मृतकों को पति-पत्नी मान रही है। दोनों देखने में नेपाल के रहने वाले लग रहे हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें : भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला
विज्ञापन


शेरकोट की खो बैराज नदी में पुल के बीचोंबीच कुछ लोगों ने बुधवार शाम पानी में दो शव बहते देखे। इसकी सूचना पुलिस को दी। शव देखने के लिए आसपास के लोगों की तमाम भीड़ वहां लग गई। पुलिस पानी के तेज बहाव में दोनों शवों को नदी से बाहर निकालने में जुटी है। नाव के सहारे ये शव निकाल लिए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के एक एक हाथ कलाई के पास से एक ही दुपट्टे से बंधे हुए हैं। इससे लगता है कि दोनों ने एक साथ नदी में कूदकर खुदकुशी की है। शेरकोट एसओ शिशुपाल शर्मा के मुताबिक दोनों देखने में पति-पत्नी लग रहे हैं। पुलिस इन दोनों की पहचान कराने में जुटी है। दोनों शव नदी में दूर से बहकर आए हैं। शवों की पहचान के बाद ही उनकी मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दोनों की उम्र करीब 30 वर्ष है। युवती ने सलवार व जर्सी पहने हैं। युवक ने जींस, शर्ट व जैकेट पहन रखी है। दोनों देखने में नेपाली लग रहे हैं। एसओ के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में दोनों देखने में पति-पत्नी लग रहे हैं। दोनों की कलाई में एक ही दुपट्टा बंधा मिलने से लग रहा है कि दोनों ने नदी में कूदकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed