{"_id":"5a55d2384f1c1b3d198b5ecb","slug":"love-marriage-left-the-wife-the-victim-has-gone-to-the-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज कर... पत्नी को छोड़ दिया बेसहारा, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज कर... पत्नी को छोड़ दिया बेसहारा, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
लव मैरिज
यूपी के सहारनपुर में प्यार कर घर बसाने का सपना देखने वाली प्रेमिका को उसके पति बने प्रेमी ने ही धोखा दे दिया। प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद ही पति ने उसे छोड़ दिया। पति के भाई उस पर बुरी नजर डालने लगे, ससुरालियों ने जान से मारने का प्रयास किया। वह थाने गई, तो पुलिस ने भी उसकी शिकायत पर गौर नहीं किया।
विज्ञापन
पढ़ें : युवती का धर्मांतरण कराकर करना चाहता था कोर्ट मैरिज, पकड़े जाने पर उगला ज़हर
विज्ञापन
अब पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। अपनी विधवा मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया कि चिलकाना थाना क्षेत्र के ही एक गांव के युवक से उसने प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद युवक अपने परिजनों के बहकावे में आकर उसे घेर में छोड़कर कहीं चला गया। युवक के परिजन उसकी दूसरी शादी कहीं और करना चाहते हैं। आरोप है कि विवाहिता घेर में रहते हुए मजदूरी कर किसी तरह गुजर बसर कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि जेठ विवाहिता पर बुरी नजर रखने लगा। ससुरालियों ने भी उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुरालियों ने 27 दिसंबर को मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने चंगुल से निकलकर आरोपियों की शिकायत 100 नंबर डायल कर की। आरोप है कि चिलकाना थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और दरोगा ने अपशब्द कहकर थाने से भगा दिया। उसने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/