प्यार में धोखा, दिनभर कोर्ट में बैठा रहा प्रेमी, नहीं पहुंचीं प्रेमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी करने कचहरी पहुंचा प्रेमी प्रेमिका के इंतजार में दिनभर बैठा रहा, लेकिन वह नहीं पहुंची। इसके बाद युवक सदर थाने पहुंचा और तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी प्रेमिका को उसके परिजनों ने बंधक बना लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती से बातचीत के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। एसएसआई सदर बाजार चंदगीराम यादव के मुताबिक एक इनकम टैक्स अधिकारी के आवास पर युवक और युवती नौकरी करते थे। जहां दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन युवती कचहरी में नहीं पहुंची। युवती का मोबाइल बंद है।
49 हजार की शॉपिंग कराई
पुलिस के मुताबिक युवक ने अपनी प्रेमिका को 49 हजार की शॉपिंग कराने की बात कही है। सारा पैसा चेक से दिया है, इसका प्रमाण युवक ने पुलिस को दिया है। युवक ने आरोप लगाए है कि दोनों के परिवार को शादी होने की जानकारी थी।
युवती के बयान दर्ज होंगे
इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल का कहना है कि युवक ने शादी में धोखा और ठगी होने की तहरीर दी है। लेकिन पुलिस युवती पक्ष से जानकारी जुटाएगी। युवती अगर शादी करना चाहती तो उसको कौन रोक सकता था। पुलिस युवती के बयान दर्ज कर दोनों तरफ से केस दर्ज करेगी।