फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lotus feeding in Muslim-dominated villages, what is the secret behind this

मुस्लिम बहुल गांवों में भी खिला कमल, आखिर क्या है इसके पीछे का राज

Wed, 15 Mar 2017 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Mar 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
 Lotus feeding in Muslim-dominated villages, what is the secret behind this
मुस्लिम बाहुल्य गांवों में खिला कमल

किठौर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांवों में भी जगह-जगह कमल खिला है। यह बात और है कि मुस्लिम बहुल गांवों में मतदाताओं ने पहली पसंद साइकिल को ही बनाया। इसके अलावा कई गांवों में हाथी भी मस्त चाल के साथ दिखाई दिया है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के ठाकुर, त्यागी, ब्राह्मण, जाट, गुर्जर, सैनी, प्रजापति, अन्य सभी अति पिछड़ी जातियों में भाजपा के सत्यवीर त्यागी को बंपर वोट मिले हैं। मतदान का प्रतिशत भी 60 से 80 के बीच रहा है। जबकि मुस्लिम बहुल गांवों में मतदान प्रतिशत 60-62 पर ही सिमटकर रह गया। प्रत्येक बूथ से मिले आंकड़े बता रहे हैं कि जहां मुस्लिमों की पहली पसंद शाहिद मंजूर रहे तो वहीं दलितों को छोड़कर बाकी सभी हिंदुओं की समस्त जातियों की पहली पसंद बीजेपी के सत्यवीर त्यागी रहे हैं। मतों में यह भी देखने को मिल रहा है कि जिस प्रकार से मुस्लिम बहुल गांवों में भाजपा को वोट मिले, उसी तर्ज पर हिंदु बहुल गांवों में साइकिल भी चली है। वर्ष 2012 की तर्ज पर 2017 में शाहिद मंजूर हिंदू वर्ग में अपना स्थान नहीं बना पाए। यही कारण है कि भाजपा के सत्यवीर त्यागी 10822 मतों से जीते हैं। 
विज्ञापन


ठाकुर बहुल गांवों में खूब खिला फूल 
विधानसभा के ठाकुर बहुल पंचगांव पट्टी में बूथ 221 पर भाजपा को 624 और सपा को 137 मत मिले। बूथ संख्या 22 पर भाजपा को 511 और सपा को 53 मत ही मिल पाए। भगवानपुर के बूथ 228 पर भाजपा को 747, सपा को मात्र 52 मत मिले। बढ़ला कैथवाड़ा में बूथ संख्या 240 पर भाजपा को 1074 तो सपा को मात्र 51 मतों की भेंट मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं चला हैंडपंप
अम्हैडा, राजपुरा जाट बहुल है। जाट समाज को रालोद का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है। यहां हैंडपंप से मतलूब गौड़ मैदान में थे। पूरे विधानसभा में जाट बहुल गांवों में रालोद प्रत्याशी को मिले मतों पर गौर करें तो एक से लेकर 10-20 तक ही हैं। लेकिन अम्हैड़ा में बूथ नंबर 185 पर 59 मत और रजपुरा में बूथ नं. 189 पर 119 मत पाए हैं। जाटों का सबसे अधिक मत भाजपा को मिला है।

मुस्लिमों ने शाहिद को ही माना नेता 
पूरे प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में चली आंधी के दौरान इस विस क्षेत्र के मुस्लिमों की पहली पसंद शाहिद मंजूर ही रहे। रार्धना इनायतपुर में बूथ नं. 68 पर 619, बूथ 69 पर 570 मत, बूथ नं. 70 पर शाहिद को 664 मत मिले।

साइकिल के पीछे दौड़ा हाथी 
खरखौदा कस्बा त्यागी बहुल कहा जाता है। वैसे तो कस्बे में दलित, मुस्लिम, सैनी आदि सभी जातियों के परिवार रहते हैं। कस्बे में जहां सबसे आगे फूल खिलता गया, वहीं पीछे-पीछे साइकिल भी चली। हाथी सबसे पीछे रहा। खरखौदा कस्बे के बूथ संख्या 285 पर जहां भाजपा को 814 तो सपा को 245 मत मिले। बूथ संख्या 281 पर भाजपा को 373, सपा को 212 मत मिले। जाटों में भी सबसे आगे भाजपा ही चली। सपा जिलाध्यक्ष के गांव सैनी में शाहिद मंजूर तीसरे स्थान पर खिसक गए। 


कस्बे में पहली पसंद रहे शाहिद मंजूर
किठौर कस्बे की जनता ने किठौर के चेयरमैन मतलूब गौड़ नहीं बल्कि प्राथमिकता पर शाहिद मंजूर को रखा। कस्बे के बूथ नंबर 95 पर सबसे कम 287 मत तो बूथ नंबर 87 पर 712 मत मिले। कस्बे के सभी बूथों पर शाहिद को मिलने वाले मत मतलूब गौड़ से दो से सात गुना तक अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed