फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lord Jesus gave the message to the society to follow the path of truth

Meerut News: प्रभु यीशु ने समाज को दिया सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश

Mon, 30 Dec 2024 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Lord Jesus gave the message to the society to follow the path of truth
ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में प्रार्थना करते श्रद्धालु। संवाद
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में रविवार को श्रद्धालुओं ने माता मरियम के सामने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में मसीही लोगों में प्रार्थना का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

धर्मगुरुओं ने श्रद्धालुओं को प्रभु ईसा मसीह के जीवन, त्याग, बलिदान और चमत्कार के बारे में बताया। पल्ली पुरोहित फादर जॉन मिल्टन ने बताया कि प्रभु ईसा मसीह ने धरती पर अवतार लेकर लोगों की भलाई की। श्रद्धालुओं ने चर्च परिसर में चरणी स्थल पर मोमबत्ती जलाकर मंगल कामना की। बच्चों सहित महिलाओं और युवाओं ने भी प्रभु यीशु के आगे मोमबत्ती जलाकर अपने गुनाहों के लिए माफी मांगी और इसके बाद मन्नत भी मांगी। प्रभु यीशु ने समाज को संदेश दिया था कि मानव काे सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। इसके साथ ही सत्य का मार्ग ही नई पीढ़ी का दिखाना चाहिए। लोगों के बीच शांति कायम करना उनका उद्देश्य था। रविवार को दिनभर श्रद्धालु कैथोलिक चर्च में पहुंचते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed