फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lord Ganesha's procession taken out with a musical band.

Meerut News: बैंड-बाजों के साथ निकली गणेशजी की शोभायात्रा

Tue, 22 Sep 2026 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Lord Ganesha's procession taken out with a musical band.
शाहजहांपुर में शोभा यात्रा निकालते हुए श्रद्धालु
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित बड़ा बाजार शिव मंदिर में नौ दिवसीय गणेश उत्सव के बाद मंगलवार को पंडित शंभू प्रसाद शास्त्री के मंत्रोच्चारण के बाद पूजा अर्चना कर हवन किया गया। इसके बाद गणेशजी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ समाजसेवी अनिल अग्रवाल और देवेंद्र कंसल ने किया।
विज्ञापन

शिव मंदिर से शोभायात्रा शुरू होकर झंडा चौक, नूर सराय, मेन बाजार, अंबेडकर नगर, अहेरियान मोहल्ला होते हुए कंठी माता मंदिर पर समापन हुआ। इसके बाद गढ़ गंगा ब्रजघाट विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान डीजे, ढोल नगाड़ों तथा बैंड-बाजों की धार्मिक धुन तथा राधा-कृष्ण, भोले शंकर-पार्वती तथा अघोरी की झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर निखिल अग्रवाल, वंश गोयल, यश गोयल, हर्ष गोयल, मानस कंसल, काव्य अग्रवाल, भविष्य अग्रवाल, रजनीश, मुकेश, अखिल अग्रवाल, अभय शंकर, यश कंसल, कार्तिक गर्ग, मोहित, विकास, पप्पू राज कपूर, परमानंद, अरुण, विनोद अहेड़िया, बिजेंद्र, हीरा लाल, सुभाष, सुंदर, पवन, नवनीत कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुस्लिमों ने किया गणेश शोभायात्रा का स्वागत
कस्बा शाहजहांपुर में मंगलवार को श्री गणेश शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालुओं का माला पहनाकर, फूल बरसाकर तथा जलपान कराकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की। समाजसेवी खुर्रम खान ने मेन बाजार में गणेशजी को तिलक कर माला पहनाकर भोग लगाया। इस दौरान चेयरमैन वसीर्ररहमान, नसीब आलम खान, इमरान कुरैशी, मुमताज आलम तथा तारिख खान ने शोभायात्रा को जलपान का इंतजाम कराया। इस मौके पर सुहेल खान, खुर्रम खान, मारिफ उल्ला खान, अथर खान, अरिब खान आदि शोभायात्रा के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed