{"_id":"5e090b688ebc3e87f93a0079","slug":"lootpat-bhadoda-gang-meerut-news-mrt461164343","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदौड़ा गैंग के शूटरों ने की थी लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदौड़ा गैंग के शूटरों ने की थी लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदौड़ा गैंग ने की थी किराना व्यापारी से लूटपाट
मेरठ। बागपत रोड पर मलियाना चौकी के पास किराना व्यापारी से एक सप्ताह पहले भदौड़ा गैंग ने लूटपाट की थी। रविवार को इस गैंग के दो बदमाश धरे गए हैं, जिनसे अपाचे बाइक, 62 सौ रुपये और दो तमंचे बरामद किए गए हैं।
सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता में बताया कि गंगा कॉलोनी टीपी नगर निवासी अनूप बंसल पुत्र अतलेश बंसल की मलियाना चौकी के पास किराना की दुकान है। 22 दिसंबर की शाम चार बदमाशों ने दुकान में घुसकर हथियारों के बल पर गल्ले से 50 हजार रुपये लूट लिए थे। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक की पहचान हुई थी। शनिवार रात टीपीनगर एसओ दिनेश चंद्र ने दो बदमाशों नवनीत उर्फ मीनू पुत्र नानक चंद व अमित पुत्र जयवीर निवासी गांव टिमकिया थाना जानी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मोनू निवासी गुराना थाना बड़ौत बागपत समेत दो बदमाश फरार हो गए।
दोनों पर 31 मुकदमे
सीओ के अनुसार इस गैंग का सरगना नवनीत है। नवनीत और अमित पर लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी और जानलेवा हमले के 31 मुकदमे दर्ज हैं। नवनीत कई बार जेल जा चुका है। इनसे बरामद अपाचे बाइक भी लूट की है। दोनों बदमाशों ने बताया कि उन्होंने गल्ले से 28750 रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
सदर में सराफ को भी लूटना था
पुलिस की पूछताछ में नवनीत ने बताया कि पैसों की तंगी के चलते उसने लूट की योजना बनाई थी। किराना व्यापारी के अलावा उसे सदर में एक सराफ के यहां लूट करनी थी। लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस की गाड़ी आने पर वह हेलमेट लगाकर कंकरखेड़ा के रास्ते हाईवे से फरार हो गए थे। नवनीत का एक साथी हत्या के मामले में जिला जेल में है, जिसकी जमानत के लिए भी पैसों का इंतजाम इस गिरोह को करना था।
शराब पीकर लूटा, बागपत में खरीदे कपड़े
दोनों आरोपियों ने बताया कि लूट से पहले उन्होंने बागपत रोड पर शराब पी और बर्गर खाया। उसे बाद किराना व्यापारी को लूटा था। अगले दिन बागपत पहुंचकर लूट की रकम से कपड़े खरीदे थे।
पिस्टल सप्लायर है नवनीत
एसओ टीपीनगर ने बताया कि नवनीत करीब दस साल से योगेश भदौड़ा का शूटर है। नवनीत ने साथियों के साथ पांच सितंबर 2014 को मेरठ कचहरी में पेशी पर आए नितिन गंजा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जिसमें नवनीत जेल गया था। नोएडा में इसी गैंग ने दिसंबर 2018 में एक व्यापारी से कार लूटी थी। बागपत, बड़ौत और हाईवे पर भी यह गैंग 30 से अधिक लूट कर चुका है। साल 2009 में लालकुर्ती में व्यापारी के यहां और 2014 में सरधना में डकैती डाली थी। इसी साल रोहतक में व्यापारी को लूटा था। नवनीत शूटरों को पिस्टल सप्लाई भी करता है।