{"_id":"618ad9a5e0669e688c57d032","slug":"looted-near-sadar-bajar-thana-meerut-news-mrt5641829176","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के निकट सराफ कारीगर का मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के निकट सराफ कारीगर का मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार थाने के सामने ही सराफ कारीगर को लूटा
मेरठ। बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने मंगलवार को सदर बाजार में थाने के सामने वाली सड़क पर सराफ के कारीगर का मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से कोलकाता निवासी हसन पुत्र अजल रेलवे रोड थाना क्षेत्र के शांतिनगर में किराये पर रहता है। वह सदर सराफा बाजार में एक दुकान पर काम करता है। मंगलवार सुबह वह साईकिल से दुकान पर जा रहा था। सदर थाने के सामने से जा रही रोड पर जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंचा, सामने से आए बाइक सवार बदमाश ने उसके हाथ में मौजूद मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
हसन जब तक शोर मचाता, तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो गए। उसने दुकान पर जाकर अपने मालिक को वारदात की जानकारी दी। क्षेत्र के व्यापारी एकत्र भी हो गए। इसके बाद वह सभी हसन को लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे और तहरीर दी। मगर अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सदर बाजार पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा।