फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Loot incident on the Eastern Peripheral Expressway, and six accused arrested

यूपी: 11 हजार करोड़ की लागत से बने एक्सप्रेस-वे पर लूट, बदमाशों ने 2 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

Tue, 11 Sep 2018 07:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 11 Sep 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
Loot incident on the Eastern Peripheral Expressway, and six accused arrested
एक्सप्रेस-वे पर लूट - फोटो : अमर उजाला

लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बेखौफ बदमाशों ने मिनी टोल प्लाजा को लूट लिया। इस एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। जानिए पूरा अपडेट।

विज्ञापन


यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां कट के पास बने मिनी टोल प्लाजा पर खेकड़ा के आठ बदमाशों ने लूटपाट की थी। पुलिस ने पांच घंटे में ही छह लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया। जबकि दो लुटेरे भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने लूटी गई धनराशि में से चार हजार रुपये, तीन तमंचे, तीन चाकू, लाठी-डंडे बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

 
एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि रविवार की रात में करीब साढ़े 11 बजे एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां कट के पास बने मिनी टोल प्लाजा पर बदमाशों ने नगदी लूट ली थी। विरोध करने पर टोल कर्मियों के साथ मारपीट की। तमंचों से फायरिंग कर भाग निकले। इस मामले की टोल प्लाजा के सुरक्षा मैनेजर गौरव पुत्र अनिल कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा से कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Loot incident on the Eastern Peripheral Expressway, and six accused arrested
छह बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुकदमा दर्ज होने के बाद रात में ही पुलिस की कई टीम घटना के खुलासे के लिए लगाई गई। खेकड़ा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांच घंटे में ही छह लुटेरे सौरभ यादव पुत्र बलराम सिंह यादव, नितिन यादव पुत्र रामटेक यादव, अंकुर पुत्र प्रकाश सिंह, नितिन पुत्र सुदेश शर्मा, मोहित पुत्र कालू, अनुभव यादव पुत्र साहब सिंह निवासी खेकड़ा को काठा रोड से गिरफ्तार किया। जबकि गिरोह का सरगना पंकज पुत्र श्याम सिंह और अमित पुत्र वीर सिंह यादव निवासी खेकड़ा भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों ने घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटी गई धनराशि में से चार हजार रुपये की नगदी, 315 बोर के तीन तमंचे, तीन चाकू, दो बाइक, लाठी-डंडे बरामद किए है। पुलिस ने लुटेरों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। एसपी ने लुटेरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये उत्साहवर्धन के लिए ईनाम के रूप में देने की घोषणा की। एसपी ने बताया कि फरार गैंग लीडर समेत दोनों लुटेरों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

इस तरह की लूटपाट 
पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि उनके गैंग का लीडर पंकज है। रविवार की रात की उन्होंने  शराब पी। इसके बाद गैंग लीडर ने मिनी टोल प्लाजा पर लूट करने की योजना बनाई। वे बाइकों पर सवार होकर मवी कलां कट के पास बने मिनी टोल प्लाजा पर पहुंचे। बाइकें एक्सप्रेस-वे से नीचे झाड़ियों में छिपाकर खड़ी कर दी। पैदल ही एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गए और मिनी टोल प्लाजा पर लूटपाट की। मिनी टोल प्लाजा पर 8-10 हजार रुपये ही मिले। जिन्हें लूटकर वे भाग निकले थे।  

दो मिनट में लूट की घटना को दिया अंजाम 
एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि मिनी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया था। सीसीटीवी फुटेज का पुलिस को बहुत लाभ मिला। बदमाशों ने मात्र दो मिनट में ही लूट की घटना को अंजाम दिया। मिनी टोल प्लाजा से 8-10 हजार रुपये की नगदी ही लूटी गई है। तीन लाख रुपये का कैश लूटने से बच गया।

लुटेरों का आपराधिक इतिहास 
एसपी ने बताया कि सौरभ यादव, नितिन यादव, मोहित, नितिन, अनुभव यादव पर बागपत और खेकड़ा थाने में एक-एक मुकदमे दर्ज है। अमित पर बागपत कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है। गैंग लीडर पंकज पर खेकड़ा थाने में तीन व बागपत में एक मुकदमा दर्ज है। अंकुर पर खेकड़ा थाने में चार और बागपत में एक मुकदमा दर्ज है। अंकुर जिला बंदर है। उस पर बलात्कार का भी केस दर्ज है। वह गैंगेस्टर में भी निरुद्ध है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से गाजियाबाद पुलिस भी पूछताछ करेगी।  

सुरक्षित नहीं पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे 
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे सुरक्षित नहीं है। एक्सप्रेस-वे पर एक माह पहले बागपत के युवक वाहनों से गुंडा टैक्स वसूल करते पकड़े गए थे। ग्रामीणों ने उनकी धुनाई की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके अलावा भी कई बाइक सवारों से लूट की घटनाएं हो चुकी है। एक्सप्रेस-वे से शराब की तस्करी भी की जा रही है। पिछले दिनों से अवैध शराब से लदी दो गाड़ियां तक एक्सप्रेस-वे पर पलट चुकी है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस सबक नहीं ले रही है। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ बदमाश एक्सप्रेस-वे पर घटनाएं कर रहे हैं और पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रहती है। एक्सप्रेस-वे पर पुलिस चौकी खुलनी चाहिए। पुलिस की दो गाड़ियां लगाकर गश्ती करती रहे। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। एनएचआई से भी संपर्क किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर होने पर घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed