फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   long journy is dengoures in roadways

मानदेय के बंटवारे में रोडवेज बसों का लंबा सफर असुरक्षित

Sun, 22 Sep 2019 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
long journy is dengoures in roadways
मेरठ। रोडवेज की जनरथ बस सेवा दुर्घटना का शिकार हुए 29 यात्रियों के बाद चेता रोडवेज लंबे रूटों पर डबल ड्राइवर (दो चालक) भेज रहा है। लेकिन इस योजना के आड़े संविदा परिचालकों को प्रति किलोमीटर के हिसाब से मिलने वाले मानदेय की कमाई आ गई है। रूट के निर्धारित किलोमीटर अब दो संविदा चालकों के बीच बंटने से मानदेय घट गया है। ऐसे में संविदा चालक ज्यादा किलोमीटर देने या फिर लंबे रूटों के चालकों को ज्यादा मानदेय दिलाने की मांग कर रहे हैं। संविदा चालकों का कहना है कि 6 से 7 हजार रुपये में उनके घर का खर्च नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

जनरथ बस हादसे का कारण जांच में चालक को नींद आना माना गया था। दुर्घटनाग्रस्त जनरथ बस सेवा पर एक ही चालक था। अत्यधिक थकान होने के कारण चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई थी। भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने और यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाने के लिए विभाग ने 300 किलोमीटर से ज्यादा लंबे रूटों पर चलने वाली बसों में अब दो चालकों की व्यवस्था की है। लेकिन अब इस योजना का विरोध होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विभाग के संविदा चालकों ने लंबे रूटों पर दो चालकों की ड्यूटी का विरोध किया है। चालकों का कहना है कि वर्तमान में मेरठ से जयपुर, बालाजी, अलवर, अजमेर, मेरठ-दिल्ली-मेरठ-देहरादून और ऋषिकेश जैसे लंबे रूटों पर चलने वाले चालकों के महीने में 6 से 7 हजार किलोमीटर हो जाते हैं। प्रति किलोमीटर मानदेय और इंसेंटिव मिलाकर चालक को 16-17 हजार रुपये मिलते हैं। लेकिन जब बसों पर दो चालकों की व्यवस्था की गई है तब से किलोमीटर घटकर आधे रह गए हैं और मानदेय भी आधा रह गया है। इससे उनके घर का खर्च नहीं चल पा रहा है। ऐसे में संविदा चालक लंबे रूटों पर चलने की बजाय लोकल रूटों पर चलाने या मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे रूटों पर लगाने होंगे नियमित चालक
संविदा चालकों के हाथ खड़े करने पर विभाग के सामने लंबे रूटों पर नियमित चालकों को लगाने का विकल्प बचा है। लेकिन विभाग के पास नियमित चालकों का पहले से ही टोटा है। चालकों की कुल संख्या के सापेक्ष केवल 25 से 30 फीसदी नियमित चालक है। इसमें से 10 फीसदी चालक रूट पर न चलकर विभिन्न अनुभागों में सेवा दे रहे हैं। 70 से ज्यादा चालक अक्षम हो गए हैं। ऐसे में रोडवेज के सामने लंबे रूटों पर नियमित ड्राइवर लगाना बड़ी चुनौती बन गया है।

रीजन में चालकों-परिचालकों की संख्या
डिपो चालक-परिचालक
मेरठ 625
भैसाली 400
बड़ौत 400
सोहराब गेट 750
गढ़मुक्तेश्वर 390
कुल 2565
इसका विकल्प तलाश रहे हैं
लंबे रूटों की बसों में दो चालक भेजे जा रहे हैं। ये बात सही है कि बस पर दो संविदा चालकों के चलने से उनके बीच किलोमीटर का बंटवारा हो रहा है। इससे उनका मानदेय प्रभावित हो रहा है। इसका विकल्प तलाशा जा रहा है कि इसे कैसे सही किया जाए। -नीरज सक्सेना, आरएम मेरठ रीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed