फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha Elections: Sardhana assembly will decide the victory of BJP Muzaffarnagar Lok Sabha seat

मुजफ्फरनगर: सरधना विधानसभा की पतवार तय करेगी जीत या हार, पिछले चुनाव में बना था रिकॉर्ड

Mon, 25 Mar 2019 05:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2019 05:07 PM IST
सार

  • पिछले चुनाव में डॉ. संजीव बालियान को 12.6 लाख मत मिले थे
  • चुनावी मैदान से सपा और बसपा 88 हजार मत ले गए थे 

विज्ञापन
Lok sabha Elections: Sardhana assembly will decide the victory of BJP Muzaffarnagar Lok Sabha seat
संजीव बालियान

विस्तार

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सरधना विधानसभा की अहम भूमिका होती है। यह सीट किसी भी दल के प्रत्याशी की हार-जीत तय करती है। पिछले चुनाव में इस विधानसभा ने भाजपा के लिए जीत की नींव मजबूत करने का काम किया था।

विज्ञापन


यहां से सबसे अधिक वोट भाजपा प्रत्याशी के खाते में ही गए थे। इस सीट पर चुनाव में जातीय समीकरण पर पार्टी समीकरण हावी हो जाता है। पिछले चुनावों के परिणाम यही कह रहे हैं। इस बार भाजपा और गठबंधन का फोकस इस विधानसभा की तैयारियों पर है।

विज्ञापन


इस बार भी सरधना विधानसभा के मतदाताओं का रुख मुजफ्फरनगर लोकसभा की हार-जीत में अहम किरदार निभाएगा। बीते संसदीय चुनाव में वोटरों की पहली पसंद भाजपा रही थी। लोकसभा 2014 के चुनाव में मोदी लहर में भी इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। इस बार इस सीट पर सपा, बसपा और रालोद गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीट को गठबंधन ने रालोद को दिया है। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। राजनीति गलियारे में चर्चा है कि कांग्रेस ने यह सीट गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए खाली रखी है। इस समीकरण के बाद इस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। 

किसे पसंद करेंगे मतदाता
मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा को इस बार कड़ी चुनौती का मुकाबला करना होगा। गठबंधन प्रत्याशी मुस्लिम, जाट, दलित समीकरण के साथ चुनाव मैदान में है जबकि भाजपा के सामने दलित और जाट वोट बैंक में सेंध लगाने की चुनौती होगी।

 

अब देखना यही है कि इस चुनाव में सरधना विधानसभा के मतदाता इस बार अपनी पसंद किसे चुनते हैं। अभी तक लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट डॉ. संजीव बालियान को मिले है। इस बार भी वह पूर्व के चुनाव की तरह ही वोटों को पाने के लिए लगे हैं। लेकिन इस बार सामने कोई मुस्लिम प्रत्याशी नहीं होने से मुश्किल हो सकती है।

सरधना में बनाया  था रिकॉर्ड
मोदी लहर में पहली बार चुनाव लड़े और सांसद बने डॉ. संजीव बालियान को सरधना विधान सभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा वोट मिले थे। अभी तक किसी भी प्रत्याशी को इतने वोट नहीं मिले हैं। सपा और बसपा प्रत्याशी को मिलाकर जहां इस विधानसभा क्षेत्र से 88 हजार वोट मिले थे तो अकेले भाजपा 1.26 लाख वोट ले गई थी। 

कड़ा होगा मुकाबला, मजबूत हैं दावेदार 
मुजफ्फरनगर दंगे के बाद हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। इस बार लोकसभा चुनाव में दोनों जाट प्रत्याशी ही मैदान में हैं, जिसको लेकर कड़ा मुकाबला होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि यहां कोई मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में नहीं है। इसके बावजूद चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed