{"_id":"5cb7ecc9bdec221464538c08","slug":"lok-sabha-elections-2019-will-be-competition-by-bjp-and-bsp-candidates-on-nagina-lok-sabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिमी यूपी की इस सीट पर भाजपा-बसपा में सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिमी यूपी की इस सीट पर भाजपा-बसपा में सीधा मुकाबला
Thu, 18 Apr 2019 08:53 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Apr 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह और बसपा के उम्मीदवार गिरीश चंद्र
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट पर भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह का मुकाबला बसपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र से है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद ओमवती को उम्मीदवार बनाया है। वह परंपरागत वोटरों के साथ ही अनुसूचित जाति व मुस्लिमों में सेंधमारी से मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि डॉ. यशवंत सिंह वर्ष 2014 में सपा के यशवीर सिंह धोबी से 92 हजार से ज्यादा मतों से जीते थे। यशवीर अब भाजपा में आ चुके हैं। तब बसपा से गिरीश चंद्र को 2.45 लाख वोट मिले थे। अब वह गठबंधन के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
वहीं मुस्लिम व अनुसूचित जाति के वोटरों की अधिक संख्या को देखते हुए गठबंधन की नजर उन पर है।
जातीय गणित
मुस्लिम 6.25 लाख
एससी 3.26 लाख
सवर्ण 1.65 लाख
सैनी 96 हजार
जाट 80 हजार
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/