फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Voting for basis of caste in Meerut Lok Sabha seat

लोकसभा चुनाव 2019: मतदान पर नहीं किसी मुद्दे का असर, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण ही आया नजर

Fri, 12 Apr 2019 11:50 AM IST
कपिल kapil अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Voting for basis of caste in Meerut Lok Sabha seat
वोट डालने के लिए लगी थी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विकास, जाट आरक्षण, गन्ना बकाया भुगतान, सरकारी योजनाएं, तीन तलाक, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद जैसे तमाम मुद्दे चुनावी भाषणों में नेताओं की जुबान पर थे। लेकिन मतदान के दिन सब हाशिए पर नजर आए। एक बार फिर से चुनाव सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर ही टिका नजर आया। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2014 में हालांकि मोदी लहर के बीच मुजफ्फरनगर दंगे के ताजा घावों में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण नजर आया था। लेकिन इस बार भी प्रत्याशियों की नजर इसी ध्रुवीकरण पर थी। इसका असर भी मतदान के दिन साफ नजर आया। शहर से लेकर देहात तक सिर्फ ध्रुवीकरण की बयार चली। गठबंधन से इस सीट पर बसपा के हाजी याकूब कुरैशी चुनाव मैदान में थे, तो भाजपा ने लगातार दो बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा। इनके बीच कांग्रेस ने भी वैश्य बिरादरी के हरेंद्र अग्रवाल को मैदान में उतारा था। 
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी एससी-मुस्लिम गठजोड़ के सहारे शुरू से ही मजबूत स्थिति में थे। बसपा प्रत्याशी के पक्ष में एससी और मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण आठ अप्रैल को बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली में साफ नजर आ गया था। ऐसे में भाजपा को अपने पक्ष में अन्य हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण की दरकार थी। लेकिन उसकी राह में कांग्रेस के हरेंद्र अग्रवाल कहीं न कहीं बाधा बने नजर आ रहे थे। लेकिन प्रचार के अंतिम दिन 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कसर को पूरी कर गए। उन्होंने अली और बजरंगबली के साथ ही हरे वायरस का जिक्र कर हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने का कार्ड खेल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को कैंट विधानसभा से मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण और किठौर विधानसभा में यह ध्रुवीकरण साफ नजर आया। मुस्लिम और एससी बहुल बूथों पर बसपा प्रत्याशी के पक्ष में एक तरफा मतदान का रुझान दिखाई दिया तो अन्य बूथों पर भाजपा का बोलबाला रहा। पूरी टक्कर आमने-सामने की होने से कांग्रेस प्रत्याशी मुकाबले से लगभग बाहर नजर आए। जबकि अन्य छोटे दलों और निर्दलियों का तो कुछ पता ही नहीं चला।

नोट-  इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed