{"_id":"5c924ed2bdec22143d396f6b","slug":"lok-sabha-elections-2019-state-minister-satyapal-singh-targets-rld-on-twitter-chaupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: ट्विटर चौपाल पर पूछे गए सवाल, जानें- रालोद पर क्यों हमलावर हुए राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: ट्विटर चौपाल पर पूछे गए सवाल, जानें- रालोद पर क्यों हमलावर हुए राज्यमंत्री
Wed, 20 Mar 2019 08:05 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ट्विटर चौपाल के माध्यम से लोगों से रूबरू हुए। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी को विरासत में सियासत मिली है, जबकि उन्होंने अपनी योग्यता से मुकाम हासिल किया है। यह भी दावा किया कि साल 1990 में बागपत में पुलिस की भर्ती भी उन्होंने ही करवाई थी।
विज्ञापन
बासौली गांव में होली के दिन केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ट्विटर चौपाल के माध्यम से वोटरों से रूबरू हुए। बागपत के लोगों ने उनसे सड़क, हाईवे, रेल मार्ग, बेरोजगारी, गन्ना भुगतान और उद्योगों पर सवाल पूछे। अधिकतर सवाल लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए। सवाल पूछा गया कि वह गठबंधन को किस तरह देखते हैं। डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि यह गठबंधन नहीं है, बल्कि ठग बंधन है। इससे भाजपा के वोटरों पर कोई असर होने वाला नहीं है। भाजपा फिर से सत्ता में वापसी करेगी। एक सवाल पूछा गया कि वह रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से किस तरह अपना मुकाबला मानते हैं। इस पर सत्यपाल सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह को राजनीति विरासत में मिली है, जबकि उन्होंने योग्यता के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
पूछे गए चटपटे सवाल भी
ट्विटर पर एक सवाल पूछा गया कि यह चर्चा है कि सत्यपाल सिंह की नौकरी अजित सिंह ने ही लगवाई थी। इस पर सत्यपाल सिंह ने कहा कि जब वह नौकरी में आए, तब अजित सिंह राजनीति में ही नहीं थे। आईएएस और आईपीएस देश की सर्वश्रेष्ठ सेवा है, इसमें किसी की सिफारिश नहीं, बल्कि योग्यता चलती है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/