{"_id":"5caf65cfbdec221425447bd6","slug":"lok-sabha-elections-2019-rld-workers-ruckus-at-booth-center-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: बिना बटन दबाए वोट पड़ने का आरोप, रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: बिना बटन दबाए वोट पड़ने का आरोप, रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
Thu, 11 Apr 2019 09:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 Apr 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
बूथ केंद्र पर हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम ने धोखा दे दिया। खराबी आने से काफी देर मतदान प्रभावित हुआ। कस्बे के कन्या जूनियर हाई स्कूल में बिना बटन दबाए ही वोट डलने का आरोप लगाते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बिराल गांव में दो एजेंटों के बीच हाथापाई हुई। गढ़ीसखावतपुर गांव मतदान केन्द्र में हंगामा होने पर पुलिस ने लाठियां फटाकारी। मामला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया था। बुढ़ाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव जौला, बुढ़ाना, मंदवाड़ा, हुसैनपुर कलां, विज्ञाना, लोई आदि में सुबह से ही महिला एंव पुरुषों की लंबी लाइनें लग गई। हिंदु बहुल्य गांवों में अधिकतर मतदाता 11 बजे के बाद वोट डालने पहुंचे। खेड़ामस्तान गांव में सुबह करीब 7 बजे 20 मिनट तक एक ईवीएम खराब रही। इससे कुछ देर मतदान प्रभावित हुआ। बवाना गांव में करीब सवा आठ बजे खराब हुई ईवीएम आधा घंटा बाद चालू हुई। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर भी ईवीएम करीब आधा घंटा खराब रही। दोपहर करीब दो बजे गढ़ी सखावतपुर गांव में रालोद समर्थकों के हंगामा करने पर पुलिस ने लाठियां फटकारी।
विज्ञापन
वहीं बिराल गांव में भाजपा व रालोद एजेंट के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने समझाकर बीच बचाव करवाया। कस्बे के कन्या जूनियर हाई स्कूल में वोट डालने आए रालोद समर्थक दो मतदाताओं ने बिना बटन दबाए ही वोट पड़ जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार मनोज कुमार ने मशीन का निरीक्षण करते हुए उसे बदलवा दिया। उन्होंने हंगामा करने वालों को बताया कि दोनों ही मशीनें जांच के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/