फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha Elections 2019:narendra modi rally in Meerut, interesting happened

पीएम मोदी की रैली में जोश कम दिखा तो पूर्व मंत्री बोले, 'नारे लगा लो, क्या बेइज्जती करवाओगे' 

Thu, 28 Mar 2019 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Mar 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019:narendra modi rally in Meerut, interesting happened
संजीव बालियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी मिशन की गुरुवार को मेरठ की धरती से शरुआत की। यहां से उन्होनें पूरे पश्चिमी यूपी को संदेश देने का प्रयास किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पीएम ने कांग्रेस के लेकर सपा बसपा और रालोद पर जमकर तंज कसे। वहीं प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचने से पहले हुआ कुछ ऐसा कि जिसने हर किसी को चौंका दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ की जनता को संबोधित करने से पहले योगी आदित्यनाथ और अन्य दिग्गज नेताओं ने मंच से भाषण दिया। इस दौरान भाजपा के स्थानीय नेता रैली में मौजूद जनता से नारे लगवा रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंच से नारे लगवाए। इस दौरान जनता में जोश कम दिखा तो मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने उनसे बीच में ही माइक ले लिया और लोगों से कहा- 'प्रधानमंत्री यहां पहुंचने वाले हैं। थोड़ा जोर से नारे लगाओ। अपनी लोकसभा की बेइज्जती करवाओगे क्या।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की यह पहली चुनावी रैली थी और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता मंच पर पहुंचे। गौरतलब है कि पश्चिमी यूपी में 11 अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान होना है। पीएम मोदी की यह रैली बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि मेरठ को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और पिछले चुनाव में भी नरेंद्र मोदी ने यहीं से चुनावी रैली की शुरुआत की थी।

इस रैली के बाद भाजपा को तगड़ी जीत हासिल हुई थी लेकिन इस बार रैली स्थल को बदल दिया गया है और अब शिवाया टोल प्लाजा के नजदीक इस रैली का आयोजन किया गया। इस स्थाना पर भीड़ जुटाना कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी चुनौती बना। हालांकि सुबह से ही समर्थक जोश के साथ रैली स्थल की ओर जाते दिखाई दिए वहीं 'मै भी चौकीदार' अभियान की धूम भी रैलीस्थल पर नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed