{"_id":"5cac30bfbdec22147609f73b","slug":"lok-sabha-elections-2019-mayawati-rally-in-bijnor-today-last-day-of-first-phase-voting-campaigning","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मायावती फिर चलेंगी नया दांव, बिजनौर में जनसभा को करेंगी संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मायावती फिर चलेंगी नया दांव, बिजनौर में जनसभा को करेंगी संबोधित
Tue, 09 Apr 2019 11:14 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आखिरी दौर में हैं। पिछले कई दिन से दिग्गज नेता पश्चिमी यूपी में डेरा डाले हुए हैं। ताबड़तोड़ रैलियों का सिलसिला जारी है। हालांकि आज शाम तक यहां चुनाव प्रचार पूरी तरह थम जाएगा लेकिन एन वक्त पर भी अलग-अलग पार्टियों के उच्चाधिकारी मतदाताओं का रुख अपने पाले में करने में लगे हैं। इसी सिलसिले में बसपा सुप्रीमो मायावती आज बिजनौर की जनता के बीच रैली करेंगी।
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। सोमवार को जहां सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया वहीं आज यानी मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मलूक नागर के लिए चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
मायावती दोपहर सवा बारह बजे प्रदर्शनी मैदान में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगी और यहां जनसभा को संबोधित करेंगी। वह एक बजकर पंद्रह मिनट तक रैलीस्थल पर मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
प्रशासन ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक सभा के दौरान प्रदर्शनी चौकी की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। सभी वाहन बाईपास मार्ग से होकर निकाले जाएंगे। शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/