फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019 Jayant Chaudhary says that I will contest from Baghpat

लोकसभा चुनाव 2019: जयंत चौधरी का एलान- बागपत से ही लड़ूंगा चुनाव

Mon, 25 Feb 2019 02:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Feb 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Jayant Chaudhary says that I will contest from Baghpat
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

गठबंधन का गणित साफ होते ही रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक दिया है। शक्ति सम्मेलन में पहुंचे लोगों से आह्वान किया कि चुनाव के लिए तैयार रहे और भाजपा को जवाब दें। इशारों में साफ कर दिया है कि जनता उन्हें बागपत से चुनाव लड़ाएगी और वह चुनाव यहीं से लड़ेंगे।

विज्ञापन


रविवार को केएचआर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम से पूर्व ही ट्रैक्टर-ट्रॉली, बसों, कारों के काफिले से लोग सभा में पहुंचे। जयंत चौधरी को भी ट्रैक्टर पर लेकर ही युवा पहुंचे। मंच से यह भी साफ हो गया कि इस बार रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि सुबह उन्होंने पिता चौधरी अजित सिंह से कार्यक्रम की चर्चा की और यह भी पूछा कि वहां पर किसानों के बीच क्या बोलना चाहिए। उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें तो जनता ने ही हमेशा चुनाव लड़ाया है। बार-बार जयंत चौधरी अपने भाषण में युवाओं को रिझाते रहे।

विज्ञापन

जयंत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भी इस क्षेत्र को अपना मानते थे, क्योंकि यह यमुना किनारे का क्षेत्र है और यहां के लोग उन्हें प्यार करते थे। लोगों को यहां रालोद की सदस्यता भी ग्रहण कराई।

प्रतिमा का किया अनावरण, शहीदों को श्रद्धांजलि
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पहुंचने के बाद पूर्व पीएम स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिभा का अनावरण किया और कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed