{"_id":"5cb07850bdec22140c42ced9","slug":"lok-sabha-elections-2019-debate-on-election-and-assault-on-two-sides-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: प्रत्याशी की हार-जीत को लेकर दो लोग भिड़े, बस में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: प्रत्याशी की हार-जीत को लेकर दो लोग भिड़े, बस में मची अफरा-तफरी
Fri, 12 Apr 2019 07:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में रामराज निवासी राजेंद्र पुत्र सतबीर शुक्रवार को मीरापुर से प्राइवेट बस में बैठकर खतौली आ रहा था। इस दौरान जानसठ बस स्टैंड पर बस रुकी। वहां से राजेंद्र की सीट पर बराबर में 55 वर्षीय व्यक्ति बैठ गया। कुछ ही देर बाद जानसठ से बस खतौली के लिए चल दी।
विज्ञापन
राजेंद्र के मुताबिक वह अखबार लेकर चुनाव की खबर पढ़ रहा था। बराबर में बैठे व्यक्ति ने उससे पूछ लिया कि मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीट पर गठबंधन का प्रत्याशी जितेगा या भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। इसी को लेकर दोनों में काफी बहस होने लगी।
विज्ञापन
वहीं मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अन्य यात्रियों ने दोनों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/