फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP trust on this special totka related to Meerut for victory

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा जीत के लिए इस खास टोटके पर करती है विश्वास, मेरठ से है नाता

Tue, 12 Mar 2019 10:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Mar 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP trust on this special totka related to Meerut for victory
पीएम मोदी

आगामी चुनाव के लिए भाजपा यूपी में लोकसभा चुनाव का शंखनाद इस बार भी मेरठ से करने जा रही है। पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए आठ लोकसभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली मेरठ में आयोजित होगी। इसके लिए जहां मेरठ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है वहीं क्षेत्रीय टीम सक्रिय हो गई हैं। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि भाजपा एक खास टोटके की वजह से यूपी के मेरठ से चुनावी शंखनाद करना चाहती है। आगे जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह: -

पार्टी सूत्रों के अनुसार 28 मार्च के बाद कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का कार्यक्रम यूपी के मेरठ में तय किया जा सकता है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव का उत्तर प्रदेश में आगाज मेरठ से ही किया था। हालांकि उस चुनावी रैली में तब तक न तो चुनाव आचार संहिता लगी थी और न ही प्रत्याशी तय हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 फरवरी 2014 को मोदी की रैली शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने बड़े मैदान में हुई थी। इस रैली में मोदी ऐसा जोश भर गए थे कि पश्चिमी क्षेत्र में पूरा चुनावी माहौल ही मोदीमय हो गया था। 

इसके बाद 4 फरवरी 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी मैदान से यूपी के विधानसभा चुनाव का आगाज किया। यह रैली भी पश्चिमी क्षेत्र की रैली थी। 

विज्ञापन

शताब्दीनगर के इस मैदान में हुई दोनों रैली जहां पूरी तरह कामयाब रहीं तभी से भाजपा समर्थकों के बीच यह भी टोटका बन गया कि इस मैदान पर रैली सफल होने के साथ ही चुनावी माहौल भी भाजपा के पक्ष में पूरी तरह बना। ऐसे में अब एक बार फिर से इसी मैदान पर चुनावी रैली कराने की तैयारी भाजपाई कर रहे हैं। 

ये भी है कारण 
पहले चरण में मेरठ सहित सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, कैराना,  बागपत, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद सीट पर चुनाव होना है। इसमें एनएच-58 से होते हुए गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत के अलावा मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर के कार्यकर्ता भी आसानी से आ सकते हैं। सिर्फ मेरठ और बिजनौर के कार्यकर्ताओं को मेरठ शहर के भीतर से इस रैली में आना पड़ेगा। जिससे शहर के लोगों को भी ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed