लोकसभा चुनाव 2019: इस अहम सीट पर भाजपा-बसपा में कड़ा मुकाबला, जानें कौन-कौन है प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के सांसद भारतेंद्र सिंह पर दाव खेलने से बिजनौर लेाकसभा सीट पर भाजपा व बसपा प्रत्याशी मलूक नागर में सीधा मुकाबला होता नजर आ रहा है। चुनाव में मलूक नागर की ताकत मुस्लिम, अनुसूचित जाति के अलावा एक लाख गुर्जर बिरादरी के वोटरों की रहेगी, तो भारतेंद्र सिंह हिंदुत्व वोट के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश करेंगे। दोनों प्रत्याशियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अनुसूचित जाति के वोटरों को अपने पाले में लाने की रहेगी। दोनों दलों के प्रत्याशी अनुसूचित जाति के वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे।
बिजनौर लोकसभा सीट पर भाजपा व गठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा होने से चुनावी तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। भाजपा ने अपने पुराने खिलाड़ी सांसद भारतेंद्र सिंह पर फिर से दाव खेला है, तो बसपा ने गुर्जर बिरादरी के दमदार नेता मलूक नागर को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों के बीच आमने-सामने चुनावी मुकाबला खड़ा होता नजर आ रहा है। मलूक नागर की नजर तीन लाख से ज्यादा अनुसूचित जाति, एक लाख से ज्यादा गुर्जर व पांच लाख से ज्यादा मुस्लिम वोटरों पर रहेगी। बिजनौर लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में फिलहाल कोई बड़ा मुस्लिम चेहरा न होने के कारण मुस्लिमों का पूरा वोट गठबंधन प्रत्याशी के साथ खड़ा नजर आ रहा है। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह हिंदुत्व के कार्ड के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश करेंगे। दोनों प्रत्याशियों की कोशिश रहेगी कि अनुसूचित जाति के वोटरों को अपने पाले में खींचा जाए। भाजपा व गठबंधन के प्रत्याशी अनुसूचित जाति के वोटरों का बिखराव नहीं होते देखना चाहेंगे। बसपा अनुसूचित जाति के वोटरों को अपना मानती है।
हालांकि 2014 के लोकसभा व 2017 के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के वोटों का बिखराव हुआ था। इस जाति के वोटरों का बड़ा हिस्सा भाजपा के साथ चला गया था। गठबंधन के प्रत्याशी को इसे रोकना चुनौती होगी। भाजपा चुनाव में ध्रुवीकरण का खेल भी खेलने की कोशिश करेगी। भाजपा की कोशिश होगी कि ध्रुवीकरण के सहारे चुनावी नैया पार की जाए। इसे रोकना गठबंधन के प्रत्याशी मलूक नागर के लिए बड़ी चुनौती होगा। भाजपा गुर्जर बिरादरी के वोट को अपना मानती आई है। बसपा ने गुर्जर बिरादरी के बड़े नेता मलूक नागर पर दाव खेला है। मलूक नागर की कोशिश रहेगी कि गुर्जर बिरादरी के वोटरों को समेटकर अपने पास रखा जाए। भाजपा की ओर इसे न जाने दिया जाए। भाजपा व बसपा प्रत्याशी में इन वोटरों को लेकर भी मारामारी रहेगी।
बिजनौर सीट से गुर्जर बिरादरी के तीन नेता है चुनाव में
भाजपा प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह से कई जगह जाट बिरादरी के वोटर नाराज हैं। इस नाराजगी को दूर करना भी भाजपा सांसद के लिए कड़ी चुनौती होगा। इसके साथ नाराज भाजपा नेताओं को एक माला में पिरोकर रखना भी सांसद के लिए टेढ़ी खीर रहेगा। बिजनौर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने गुर्जर बिरादरी की इंदिरा भाटी व शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजपादी पार्टी ने ईलम सिंह गुर्जर को चुनाव मैदान में उतारा है। बिजनौर सीट पर गुर्जर बिरादरी के तीन नेता चुनाव मैदान में हैं। चुनाव मैदान में फिलहाल किसी बड़े दल ने मुस्लिम चेहरे को चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। कांग्रेस का टिकट बदले जाने की चर्चा है। किसी बड़े मुस्लिम चेहरे को कांग्रेस मैदान में उतार सकती है। अगर ऐसा होता है तो गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर को मुस्लिम वोटरों को साधना भी बड़ी चुनौती होगा।
बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के वोटरों पर नजर
कुल वोटर 1651105
पुरूष वोटर 887589
महिला वोटर 763430
विधानसभा में वोटरों पर एक नजर
विधानसभा पुरुष वोटर महिला वोटर कुल वोटर
पुरकाजी 174889 147514 322418
मीरापुर 161756 141001 302769
हस्तिनापुर 184488 148957 333458
बिजनौर 196394 177245 373654
चांदपुर 170062 148713 318806
नोट: ये आंकड़े चुनाव कार्यालय से लिए गए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/