फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Election Result 2019: Decision on eight Lok Sabha seats in western UP of 23 May

चुनाव परिणाम: पश्चिमी यूपी की इन सीटों पर कड़ा मुकाबला, आज होगा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Thu, 23 May 2019 01:13 AM IST
कपिल kapil अमित मुदगल, अमर उजाला, मेरठ
अमित मुदगल, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result 2019: Decision on eight Lok Sabha seats in western UP of 23 May
चुनाव - फोटो : self

सत्ता की कुंजी अपने पास रखने वाले यूपी में भी खास तौर से पश्चिमी उप्र की सीटों का सरताज कौन बनेगा, यह फैसला आज हो जाएगा। इन सभी सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा है। यह तो साफ है कि पश्चिमी यूपी की सभी सीटों पर भाजपा और गठबंधन प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। इन सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। हालांकि इन सीटों में से किसी भी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीत का वरण करते नहीं दिख रहे हैं पर अधिकतर सीट पर कांग्रेस इस भूमिका में है कि आमने सामने के दिग्गजों का परिणाम प्रभावित कर दे।

विज्ञापन


मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से दो बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल मैदान में उतरे हैं। उनके लिए हैट्रिक लगाने की चुनौती है तो सामने गठबंधन से हाजी याकूब कुरैशी बसपा के चुनाव चिह्न से मैदान में हैं। याकूब का समीकरण दलित मुस्लिम के अलावा अन्य वोटों में सेंध का है तो वहीं भाजपा का अपना बड़ा वोट बैंक है। पिछले चुनाव में राजेंद्र अग्रवाल को सपा बसपा दोनों के प्रत्याशियों के कुल वोटों से भी ज्यादा वोट मिले थे। हालांकि इस बार राह मुश्किल है। कांग्रेस से हरेन्द्र अग्रवाल चुनाव लड़ें है पर उन्हें मुकाबले से बाहर ही माना जा रहा है। हालांकि वह वोट काटने की भूमिका में अवश्य हैं और उनके लिए गए वोट परिणाम अवश्य प्रभावित कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वहीं सहारनपुर में भाजपा से राघव लखनपाल फिर से चुनावी मैदान में हैं। अपनी सीट को बचाने की चुनौती उनके सामने है। उनका कड़ा मुकाबला गठबंधन से फजलुर्रहमान से है। टक्कर आमने सामने की है पर इस रण के तीसरे सूरमा कांग्रेस के इमरान मसूद हैं। समीकरण बता रहे हैं कि मसूद भाजपा और गठबंधन के परिणाम को प्रभावित करने की तगड़ी स्थिति में तो हैं पर खुद के जीत की राह पर जाना उनके लिए बेहद दुश्वार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुजफ्फरनगर रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर लड़ रहे हैं। सामने भाजपा के संजीव बालियान है। दोनों की ही प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अजित सिंह बागपत को छोड़कर मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं और एग्जिट पोल तक यहां कांटे की टक्कर और बेहद नजीदीकी मुकाबला बता रहे हैं।

कैराना में गठबंधन प्रत्याशी बेगम तब्बसुम और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस यहां भी वोट काटने की स्थिति में ही रही है। बिजनौर सीट पर मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर और भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेन्द्र के बीच सीधा है। यहां से नसीमुद्द्दीन सिद्दीकी चुनाव लड़े हैं, पर केवल वोट काटने की स्थिति में ही रहे हैं। मुख्य मुकाबले से बाहर है। बागपत में बीजेपी से वर्तमान सांसद सत्यपाल सिंह और रालोद से जयंत चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है। यहां दोनों की ही प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

गाजियाबाद में मुकाबला जनरल वीके सिंह  बनाम सपा के सुरेश बंसल के बीच है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने चुनाव लड़ा है और आमने सामने के दोनों योद्घाओं की हार जीत का परिणाम उन्हें मिले वोटों पर निर्भर करेगा। गौतबुद्घनगर में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा तथा गठबंधन प्रत्याशी सतबीर नागर के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद सिंह चौहान यहां भी वोट काटने की स्थिति में हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed