फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Election 2024 People elect a new MP every time in Lok Sabha elections from Nagina Lok Sabha seat UP

UP: हर बार 'अंगूठी' बदल देता है नगीना, 2009 में अस्तित्व में आई इस सीट का कोई समझ नहीं सका मिजाज

Thu, 21 Mar 2024 08:19 AM IST
शाहरुख खान रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर
रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Mar 2024 08:19 AM IST
सार

यूपी के बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट पर हर बार नया सांसद चुना जाता है। 2009 में अस्तित्व में आई इस सीट का मिजाज कोई समझ नहीं सका। जनता हर बार नया नेता चुनती है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 People elect a new MP every time in Lok Sabha elections from Nagina Lok Sabha seat UP
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2009 में अस्तित्व में आई नगीना लोकसभा में जनता के मिजाज को अभी तक कोई समझ नहीं पाया है। तीन लोकसभा चुनाव हुए और तीनों ही बार जनता ने अलग-अलग पार्टी को अपना बहुमत दिया। वहीं इस सीट पर इस बार भी प्रत्याशियों के लिए जनता की नब्ज को समझना चुनौती भरा होगा। अब तक के चुनावी परिणाम में भाजपा- सपा- बसपा एक-एक से बराबरी पर है।
विज्ञापन


नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट के लिए सन् 2009 में पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए थे। समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव में स्योहारा के ग्राम महमूदपुर निवासी नए चेहरे के रूप में यशवीर सिंह धोबी को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। यशवीर ने बसपा के प्रत्याशी के रूप में उतरे सेवानिवृत आईएएस आरके सिंह को चुनावी दंगल में मात देकर जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में नगीना की जनता ने भाजपा प्रत्याशी के रुप में उतरे मेरठ निवासी डॉक्टर यशवंत सिंह को जीत का सेहरा पहनाया था। इस चुनाव में सपा के यशवीर सिंह धोबी को हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में नगीना की जनता ने एक बार फिर नए चेहरे को जिताने के अपने पुराने इतिहास को दोहराते हुए बसपा के गिरीश चंद को जीताकर देश की संसद में पहुंचने का काम किया था, इस चुनाव में भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह को हार का सामना करना पड़ा था।
 

चुनावी बिसात पर दांव चलने को तैयार सभी पार्टी
2009, 2014 और 2019 के चुनाव में सपा- भाजपा व बसपा का जीत का रिकॉर्ड एक-एक से बराबरी पर है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी चुनावी बिसात लगभग पूरी तरह बिछ चुकी है। भाजपा ने अपने नहटौर विधानसभा के विधायक ओम कुमार पर बाजी लगाई है वहीं सपा- कांग्रेस गठबंधन से पूर्व न्यायिक अधिकारी मनोज कुमार मैदान में है।

आजाद समाज पार्टी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एक साल से नगीना सीट पर मजबूती से ताल ठोक रहे हैं। अभी बसपा के प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। जल्द ही बसपा प्रत्याशी भी मैदान में होंगे। बसपा की तरफ से सुरेंद्र सिंह मेघवाल के चुनाव लड़ने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। इस चुनाव में नगीना की जनता का रुख क्या होगा, यह भविष्य के गर्भ में छुपा है।

2009 का परिणाम
यशवीर सिंह धोबी, सपा, मिले वोट 234815
आर के सिंह, बसपा, मिले वोट 175127
 

2014 का परिणाम
डॉक्टर यशवंत सिंह, भाजपा, मिले वोट-367825
यशवीर सिंह धोबी, सपा, मिले वोट-275435
 

2019 का परिणाम
गिरीश चंद, बसपा, मिले वोट- 568378
डॉ यशवंत सिंह, भाजपा, मिले वोट-401546
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed