मिशन 2019: संघ के स्वयंसेवक देंगे हिंदुत्व के एजेंडे को धार, करेंगे राष्ट्रीयता व हिंदुत्व का प्रचार
- हिंदू परंपराओं और आस्थाओं की रक्षा को लेकर शाखा के जरिये होगा प्रचार।
- भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अप्रत्यक्ष रुप से चल रहा अभियान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी जो कभी जनसंघ पार्टी के नाम से जानी जाती थी। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक की राजनैतिक शाखा है। संघ परिवार ने भाजपा को मजबूत करने के लिए लगातार अपने बीच के प्रखर प्रचारकों को सीधे राजनीतिक धारा से लगातार जोड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ की प्रचार शाखा से ही राजनीति की मुख्य धारा में आए हैं। जबकि भाजपा के जितने भी राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय इकाईयों तक संगठन महामंत्री हैं, वो सभी संघ की प्रमुख धारा से राजनीतिक धारा में आकर जुड़े हैं।
साल 2014 में भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में घोषित कर चुनाव लड़ा था, जो कि उस समय कट्टर हिंदुत्व के चेहरे थे। यही कारण रहा कि मोदी लहर में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। लेकिन पिछले पांच वर्षों में हिंदुत्व की धार कहीं न कहीं कुंद होती नजर आयी है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने का प्रयास किया।
राष्ट्रीयता और हिंदुत्व का प्रचार
पिछले दिनों आरएसएस ने जाति भेद को मिटाने की दिशा में काम करना शुरू किया। लेकिन उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिली। ऐसे में गोपनीय रुप से एक बार फिर कट्टर हिंदुत्व के एजेंडे को ही चुनाव में अपनाने की रणनीति तैयार हुई।
ग्वालियर में पिछले दिनों हुए सम्मेलन में जहां शाखा विस्तार का लक्ष्य तय हुआ तो इन शाखाओं में स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाकर उन्हें संघ की नीतियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई। अहम विषय था हिंदू समाज की परंपराओं व आस्थाओं के रक्षण की आवश्यकता। इस विषय पर केरल आदि राज्यों के तमाम मामले भी उठाए गए।अधिवेशन में स्पष्ट किया गया कि यह मजबूती राजनैतिक रूप से मजबूत होने पर ही मिल सकती है।
आरएसएस के स्वयंसेवक आतंकवाद, सीमाओं की सुरक्षा, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के साथ ही हिंदुत्व को लेकर अपनी प्रचार टोली तैयार करेंगे। ये स्वयंसेवक सिर्फ शाखा में ही नहीं बल्कि घरों में जाकर भी व्यक्तिगत रुप से संपर्क करते हुए इस मिशन को पूरा करेंगे।