फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown update Meerut news: Super Lockdown in Meerut today, three more Corona Positive Found

मेरठ में आज तीसरी बार संपूर्ण लाॅकडाउन, पीएसी जवानों के परिजन भी निकले संक्रमित, 349 हुई कुल संख्या

Thu, 21 May 2020 10:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 May 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Lockdown update Meerut news: Super Lockdown in Meerut today, three more Corona Positive Found
ghantaghar meeerut, Lockdown - फोटो : amar ujala meerut
मेरठ जिले में आज तीसरी बार संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। वहीं कोरोना के बुधवार को तीन नए मरीज मिले हैं। ये मरीज पूर्व में संक्रमित आए छठी वाहिनी के पीएसी जवानों के परिवार वाले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि बुधवार को करीब 223 सैंपलों की जांच की गई थी, जिनमें तीन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


नए मरीजों में 50 साल की महिला, 28 और 32 साल के दो युवक हैं। ये तीनों 14 मई को पॉजिटिव आए कोरोना संक्रमित पीएसी जवान के परिजन हैं। पीएसी का यह जवान 13 मई को संक्रमित आए जवानों के संपर्क में था, जिसकी ड्यूटी नवीन मंडी में थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य जवान का रिपीट सैंपल था जिसे सोमवार को निजी लैब से कोरोना की पुष्टि हुई थी। उनका सैंपल मेडिकल की लैब में भी भेजा गया था, जिसके बाद बुधवार को वह भी पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजन अभी नवीन मंडी की चेन तोड़ी नहीं जा सकी है। वहीं मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आए एक व्यक्ति का नाम सूची में नहीं जुड़ सका था, उसे बुधवार को जोड़ा गया है जिस कारण अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 349 हो गई है।

महिला की मौत, कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
मेडिकल काॅलेज में बुधवार रात 38 वर्षीय एक महिला की भी मौत हो गई। वह कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती थी। मवाना की रहने वाली इस महिला की कोरोना रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आई। अब उसका शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने इसकी पुष्टि की।

जिले में आज तीसरी बार संपूर्ण लाॅकडाउन
आज फिर और संपूर्ण लॉकडाउन जिले में आज तीसरी बार संपूर्ण लाॅकडाउन किया गया है। सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को डीएम ने संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया था, जिसे कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।

इस दौरान सिर्फ दवा, दूध, पेट्रोल पंप, बैंक (इंटरनल कार्य के लिए) खुलेंगे इसके अलावा सभी कुछ बंद रहेगा। लॉकडाउन 4.0 की जारी सरकार की गाइडलाइन में भी शहर को कोई राहत नहीं दी गई है। हालांकि सरधना में जरूर दुकानें खोलने की अनुमति दी है। 

शहर के कंटेनमेंट जोन होने से अभी इस पर चर्चा चल रही है कि दुकानें किस तरह खोलने की अनुमति दी जाए। हालांकि इस बार राज्यों को रेड ग्रीन और ऑरेंज जिलों में निर्धारण करने की छूट दी है। फिलहाल मेरठ रेड जोन में ही शामिल रहेगा। इसलिए अभी कोई छूट यहां नहीं दी जा रही। 

दो नए हॉटस्पॉट, दो ग्रीन जोन बने 
रेलवे रोड क्षेत्र की कैसर गंज मंडी में खरखौदा के अतराडा को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। यहां दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिले में 51 हॉटस्पॉट हो गए हैं। वहीं जिले में हॉटस्पॉट भी ग्रीन जोन में बदले जा रहे हैं।

बुधवार को डीएम ने दो हॉटस्पॉट इलाकों को ग्रीन जोन में बदलते हुए सील खोलने के आदेश दिए। इसमें 263/7 जेल चुंगी और खरखोदा ब्लॉक का गांव खवासपुर शामिल हैं। इन इलाकों में लाॅकडाउन की शर्तें लागू रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed