{"_id":"5e9763b98ebc3e7697289f72","slug":"lockdown-the-youth-has-held-the-health-department-team-hostage-in-lisari-gate-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बनाया बंधक, महिला कर्मियों के साथ की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बनाया बंधक, महिला कर्मियों के साथ की अभद्रता
Thu, 16 Apr 2020 01:24 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:24 AM IST
सार
- स्वास्थ्य विभाग की टीम को बंधक बनाया
- लिसाड़ीगेट के रसीद नगर ढलाई वाली गली में लोगों ने की अभद्रता
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ीगेट के रसीद नगर ढलाई वाली गली में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर अभद्रता की। महिला स्वास्थ्य कर्मियों से गाली गलौज कर आरोप लगाया कि ये लोग एनआरसी की जांच के लिए आए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को छुड़ाया।
विज्ञापन
कोरोना के संदिग्ध मरीजों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लिसाड़ीगेट पहुंची थी। टीम घरों में जाकर विदेश से आने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही थी। रसीद नगर ढलाई वाली गली में शकूरनगर हेल्थ पोस्ट की टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मी हिना और मो. अनीस पहुंचे। वह पूछताछ कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक ने अफवाह फैला दी कि टीम एनआरसी के बारे में जानकारी करने आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना: मौलाना साद की ससुराल वाले क्षेत्र सहित कई इलाके सील, 88 लोगों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और हंगामा शुरू कर दिया। टीम ने उक्त युवक की वीडियो बना ली तो उसने फोन छीन लिया। बाद में फोन वहीं फेंककर भाग गया।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई और कर्मचारियों को वहां से निकाला। तहरीर आने पर पूरे मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/