फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three areas sealed, including Maulana Saad's in-laws' area

कोरोना: मौलाना साद की ससुराल वाले क्षेत्र सहित कई इलाके सील, 88 लोगों को किया क्वारंटीन

Thu, 16 Apr 2020 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2020 12:59 AM IST
सार

  • मौलाना साद की ससुराल वाले क्षेत्र सहित तीन मोहल्लों को किया सील
  • कोरोना संक्रमितों में मौलाना के दो करीबियों के शामिल होने की जानकारी

विज्ञापन
Three areas sealed, including Maulana Saad's in-laws' area
क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज के जमातियों में कोरोना संक्रमण को लेकर सुर्खियों में आए मौलाना साद की ससुराल वाले क्षेत्र मोहल्ला मुफ्ती सहित तीन क्षेत्रों को सील कर दिया गया। कोरोना संक्रमितों में मौलाना के दो करीबियों के शामिल होने की जानकारी आने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने इस क्षेत्र को सील कराया और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों को सैनिटाइज करवाया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 88 और लोगों को क्वारंटीन किया, जबकि 133 लोगों के सैंपल लखनऊ जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


मोहल्ला मुफ्ती क्षेत्र से क्वारंटीन कराए गए दो लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। क्वारंटीन के समय ही इन लोगों के मरकज और जमात से संपर्क होने की बात सामने आई थी। इस क्षेत्र के अलावा शहर की अमरदीप कॉलोनी को भी सील कराया गया। यहां एक महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया। पता चला है कि यह महिला कैंसर से भी पीड़ित थी और उसका दिल्ली में उपचार चल रहा था। इस महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 लेवल टू आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। उस पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जिंदगी के ये 14 दिन कभी नहीं भूल पाएंगे बच्चे, बोले- घर से नहीं निकलना... बाहर कोरोना घूम रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा थाना फतेहपुर क्षेत्र के हलवाना को भी सील कराया गया है। दूसरी ओर, देवबंद में छह जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 398 घरों में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि 25 टीमों ने सर्वे किया, जबकि प्रशासन की ओर से कई इलाकों को सील करने के बाद सैनिटाइज करने का काम शुरू किया गया है। मंगलवार को कुछ अन्य रास्तों को भी पुलिस ने सील किया।

एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया कि सभी नाकों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मौलाना साद के करीबियों और संपर्क में आने वालों पर पहले से ही नजर रखी जा रही थी। सोमवार को मामले आने के बाद निगरानी और बढ़ा दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed