{"_id":"5eb3021a8ebc3e90a7654e10","slug":"lockdown-ssp-abhishek-yadav-have-suspended-three-policemen-including-si-after-missing-duty-in-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी मिले ड्यूटी से गैरहाजिर, एसएसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी मिले ड्यूटी से गैरहाजिर, एसएसपी ने किया निलंबित
Thu, 07 May 2020 12:01 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 May 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर स्थित भंगेला चेकपोस्ट पर एसएसपी के निरीक्षण के दौरान एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। संवेदनशील चेकपोस्ट पर मिली इस लापरवाही से नाराज एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई कर अन्य पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन
दिल्ली-दून हाईवे पर मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर के भंगेला चेकपोस्ट पर एसआई प्रदीप चीमा के नेतृत्व में पुलिस टीम तैनात है। मेरठ हॉटस्पॉट होने के कारण हाईवे से आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे एसएसपी अभिषेक यादव अचानक भंगेला चेकपोस्ट जा पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: भ्रष्टाचार के आरोप में दो दरोगा निलंबित, समझौता कराने के नाम पर मांगे थे रुपये
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि संवेदनशील चेकपोस्ट होने के बावजूद ड्यूटी पर तैनात किए गए एसआई अक्षय खारी, महिला कांस्टेबल सुमित चौधरी व कांस्टेबल कुलदीप वहां से गैरहाजिर मिले। काफी देर तक भी तीनों पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते एसएसपी ने मौके पर ही तीनों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही एसएसपी ने जनपद के सभी बॉर्डर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी विभागीय लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
तीन दिन में चौकी प्रभारी समेत चार सस्पेंड
मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन-3 शुरू होने के साथ ही पुलिस कप्तान अभिषेक यादव ने कोराना से निपटने के लिए हालात को काबू में करने के लिए सख्ती तेज कर दी है। लॉकडाउन-3 के शुरूआती तीन दिन में ही ड्यूटी से कोताही करने पर चौकी प्रभारी लालूखेड़ी एसआई विदेश कुमार समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है।
इन्होंने कहा...
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जनपद रेड जोन में है। जिले के सीमावर्ती देवबंद व मेरठ पहले से ही कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट बने हुए हैं, जिसके चलते बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर समय मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/