फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown, Some people are giving messages to children by serving animals in Meerut

बेजुबानों की मदद के लिए शुरू की मुहिम... ऐसे कर रहे सेवा, वीडियो बनाकर बच्चे दे रहे संदेश

Thu, 11 Jun 2020 01:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Jun 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Lockdown, Some people are giving messages to children by serving animals in Meerut
गाय का उपचार किया - फोटो : अमर उजाला

बेजुबानों की करो मदद, इनकी सेवा से आपके जीवन में सुख शांति आएगी। पक्षियों को सुबह शाम पानी और दाने की व्यवस्था करें। कहीं कोई भूखा जानवर मिले तो उसको रोटी और चारा खिलाएं। यह संदेश छोटे-छोटे बच्चे दे रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो बनाकर बच्चे दे रहे पशुओं की सेवा करने का संदेश
माधवपुरम निवासी लवी और शताब्दीनगर निवासी पुलकित के नेतृत्व में बच्चों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इस भीषण गर्मी में बेसहारा पशुओं को बचाने के लिए इन्होंने मुहिम छेड़ दी है। इसका अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। साथ ही सभी वर्गों के लोग बच्चों के प्रयास की सराहना भी कर रहे हैं। इन वीडियो में बच्चे कुत्ते और गायों को रोटी खिलाते भी दिखाए जा रहे हैं। साथ ही पेंटिंग के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आषाढ़ संक्रांति 2020: 14 जून से सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, ऐसा करने से मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों की सेवा कर रहीं सोनिया 
गंगानगर आई-ब्लॉक निवासी सोनिया ने लॉकडाउन में निराश्रित पशुओं का साथ नहीं छोड़ा। जब भी किसी पशु के घायल होने की सूचना मिली, वह सब कुछ छोड़कर तुरंत उसका उपचार करने निकल पड़तीं। उन्होंने दो माह में 20 से ज्यादा घायल पशुओं का उपचार किया है। निजी खर्चे से दवाई भी दी। जरूरत पड़ने पर मरहम पट्टी भी की। जहां मदद के लिए कोई नहीं दिखा तो घायल जानवरों को अपने घर ले गईं। उन्होंने गंगानगर, भावनपुर, लालकुर्ती, इंचौली व अन्य थाना क्षेत्रों में जाकर निराश्रित पशुओं की सेवा की।

गाय का उपचार किया 
कैंट गोल्डन फिश पार्क रुड़की रोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गोवंश का बुधवार को सारथी संस्था के पदाधिकारियों ने उपचार किया। संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे ने बताया कि उन्हें एक युवक ने गोवंश के घायल होने की जानकारी दी थी। वह रोहित पंवार, ऋषभ के साथ मौके पर पहुंचीं। घायल गोवंश को पानी पिलाया व पट्टी बांधी। गोवंश के पैर की हड्डी टूट गई थी। बाद में गाय को कृषि विवि ले गए और उपचार कराया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed