फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown in Uttar Pradesh, DM has action order against five police officers after shops open during lockdown at Meerut

मेरठ में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, डीएम-एसएसपी ने दो सीओ समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ बैठाई जांच

Sun, 19 Apr 2020 12:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Apr 2020 12:24 AM IST
सार

  • दुकानें खुली होने का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में मचा हड़कंप
  • दुकानें खोलने वालों पर मुकदमा दर्ज, पांच पुलिस अधिकारियों की जांच के आदेश
  • आज से मार्केट में पीएससी की दो कंपनियां रहेंगी तैनात 

विज्ञापन
Lockdown in Uttar Pradesh, DM has action order against five police officers after shops open during lockdown at Meerut
युवक ने बाजार खुलने के दौरान बनाया था वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शकूरनगर में शनिवार को लॉकडाउन की धज्जियां उड़ती नजर आई। कुछ शरारती तत्वों ने कई दुकानें खोल दी। इसका खुलासा एक युवक द्वारा वायरल वीडियो में हुआ है। जिसमें युवक कह रहा है कि यह शकूरनगर है, यहां मुर्गा भी मिलता है। इस मामले में एक सिपाही की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए दो सीओ समेत पांच पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच बैठा दी है। रविवार से शकूरनगर में पीएससी की दो कंपनी तैनात रहेंगी। शनिवार को लिसाड़ी रोड पर एक युवक दुकानें खुलवा कर वीडियो बनाता नजर आया। वीडियो में युवक कह रहा है कि यह बाजार खुला हुआ है और बंद नहीं होगा। मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र और लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बॉर्डर लिसाड़ी रोड पर शकूरनगर में शनिवार सुबह कई दुकानें खुली हुई थी। एक युवक पहुंचा और उसने खुली दुकानों की वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
विज्ञापन


लिसाड़ी रोड पर रहने वाले लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की गणेशपुरी चौकी पर तैनात एक सिपाही को पकड़कर लोगों ने मारपीट की थी। उस पर आरोप है कि वह लोगों से दुकान खुलवाने के नाम पर उगाही करता है, जो सिपाही को पैसा नहीं देता वह उसकी पिटाई करता है। लिसाड़ी गेट के लोगों में इसे लेकर काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Virus: मेरठ में मिले कोरोना के चार नए मरीज, एक की मौत, अब मरने वालों की संख्या हुई तीन

शनिवार को दुकान खुलने और पुलिस की कार्यशैली की पोल खोलने वाली वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। सीओ कोतवाली को जांच के लिए भेजा। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक, शकूरनगर की मार्केट में लॉकडाउन का उल्लंघन कर 56 दुकान खोली गई थी। उक्त दुकानदारों के खिलाफ ब्रह्मपुरी व लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

डीएम ने थानाध्यक्ष को लगाई लताड़ 
जिलाधिकारी अनिल धींगरा ने वीडियो वायरल होने पर संबंधित थानाध्यक्ष को लताड़ लगाई है। थानाध्यक्ष से बाजार खुलने पर जवाब मांगा है। जिलाधिकारी ने बताया कि इंस्पेक्टर के अनुसार, सुबह आठ बजे का वीडियो है, लेकिन वह इस जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे भी सब्जी, फल और किराना की दुकान खुलनी चाहिए, न कि चूड़ियों, चप्पलों और कपड़ों की।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री, पिलोखड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार शर्मा के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। एसपी क्राइम को जांच सौंपी गई है। जिन दुकानदारों ने दुकान खोली है, उन सभी को नोटिस जारी किया है। रविवार से शकूरनगर में दो कंपनी पीएससी तैनात रहेगी। पुलिस व प्रशासन की ड्यूटी लगी थी, इन सबसे जवाब तलब होगा। - अजय कुमार साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed