{"_id":"5e94cce98ebc3e76a3066d44","slug":"lockdown-in-baghpat-the-body-has-to-be-taken-to-the-post-mortem-house-on-the-buggy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में मुसीबत: पोस्टमार्टम के लिए बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा बेटी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में मुसीबत: पोस्टमार्टम के लिए बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा बेटी का शव
Tue, 14 Apr 2020 02:05 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 14 Apr 2020 02:05 AM IST
सार
- पोस्टमार्टम के लिए बैल-बुग्गी से ले जाना पड़ा बेटी का शव
- पथरी का दर्द उठने के बाद घर पर ही तड़पकर हो गई थी मौत
- पुलिस पहुंची, वाहन का इंतजाम नहीं होने पर जोड़ी गई बैल-बुग्गी
विज्ञापन
बैलगाड़ी पर शव ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन में बेबसी के हालात भी पैदा हो रहे हैं। बागपत जनपद के गौरीपुर गांव की नई बस्ती में पथरी का दर्द उठने से बीमार युवती की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घर पहुंची। शव को तीन किमी दूर पोस्टमार्टम हाउस तक ले जाने के लिए गाड़ी का इंतजाम नहीं हुआ। ऐसे में मजबूर परिवार को बैलगाड़ी पर शव रखकर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
गौरीपुर गांव की नई बस्ती निवासी सितारा (18) पुत्री अय्यूब बीमार थी। सोमवार सुबह पथरी का दर्द उठा। हालत इतनी खराब हुई कि कुछ ही मिनटों में सितारा की मौत हो गई। परिवार गम में डूब गया। पुलिस को जानकारी दी गई। निवाड़ा चौकी से पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराने पर सहमति बनीं, लेकिन गाड़ी का इंतजाम नहीं हुआ। लॉकडाउन के चलते कोई गाड़ी वाला ले जाने को तैयार नहीं था। ऐसे में परिजन खुद ही बैलगाड़ी से शव को तीन किमी दूर पोस्टमार्टम हाउस लेकर गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में बढ़ा कोराना का खौफ, 24 घंटे में मिले 42 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन
मां मुन्नी का कहना है कि पुलिस ने गाड़ी का इंतजाम करने में हाथ खड़े कर दिए। वह अपनी ही बैलगाड़ी में शव लेकर आए हैं। हालांकि उन्होंने एंबुलेंस को कोई कॉल नहीं की। भाई इमरान, शाहनवाज और शादाब का कहना है कि निजी गाड़ी वाले लॉकडाउन के कारण नहीं मिले, जिस कारण वह बैलगाड़ी से ही शव लेकर आए हैं।
निवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज जनार्दन का कहना है कि युवती की घर पर ही मौत हुई थी। परिजनों की सहमति से ही शव बैलगाड़ी से पोस्टमार्टम हाउस तक लाया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/