फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown, Example of Hindu-Muslim unity, Two people have saved the lives of two children by giving blood in Bijnor

पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, खून देकर बचाई दो बच्चों की जान, हर कोई कर रहा तारीफ

Thu, 07 May 2020 12:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, Example of Hindu-Muslim unity, Two people have saved the lives of two children by giving blood in Bijnor
खून देकर बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

कौन हिंदू, कौन मुस्लिम, कौन सिख सरदार है, चीरकर देखो नसों को खून की एक धार है। एक शायर का यह शेर बिजनौर के हाजी हसीन अंसारी पर बिल्कुल सटीक बैठता है। हाजी हसीन अंसारी ने बिजनौर के ही शिवराज सिंह चौहान की गंभीर बीमारी से पीड़ित 12 वर्षी पुत्री सोनाली को अपना खून देकर उसकी जान बचाई है। वहीं सवा साल के उस्मान को खून देकर आकाशदीप गुप्ता ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला खत्रियान निवासी हाजी हसीन अंसारी ने रमजान माह में शिवराज सिंह की 12 साल की मासूम बेटी सोनाली को अपना ब्लड देकर उसकी जान बचाई। यह नेक काम कर हाजी हसीन ने हिंदू-मुस्लिम एकता में नफरतों का जहर खोलने वालों को सीख देते हुए बता दिया है कि जनपद बिजनौर की गंगा जमुनी तहजीब को कोई भी धूमिल नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनके रोजे चल रहे हैं। उन्हें कोई भी नेक काम करने से बड़ा ही सुकून मिलता है। 
विज्ञापन


हाजी अहसान ने सभी लोगों से अपील की है कि जिले के सभी लोग हिंदू-मुस्लिम एकता को कायम रखने के लिए बिना किसी द्वेष भावना के एक-दूसरे का सहयोग करें। क्योंकि मानवता से बड़ी कोई सेवा ही नहीं है। रमजान का पाक महीना अल्लाह ताला की इबादत करने का है। जो लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं, उन पर अल्लाह की रहमत बरसती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में पेश की भाईचारे की अनूठी मिसाल, मुस्लिम समाज ने हिंदू भाई के शव का किया अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें

उस्मान की जान बचाने के लिए आकाशदीप ने किया रक्तदान

वहीं सवा साल के उस्मान को खून देकर शिक्षा विभाग में कार्यरत आकाशदीप गुप्ता ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। 

चांदपुर क्षेत्र के बास्टा निवासी कासिम के सवा साल का पुत्र उस्मान थैलेसीमिया से पीड़ित है। वह बिजनौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। उसका ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है। इस ग्रुप का ब्लड बहुत कम लोगों का होता है। उस्मान को ब्लड की जरूरत की सूचना पर हिंदू ब्लड बैंक सेवा के संस्थापक राहुल राजपूत मौके पर पहुंचे और उन्होंने शिक्षा विभाग में कार्यरत आकाशदीप गुप्ता को कॉल की। आकाशदीप तुरंत अस्पताल पहुंचे और उन्होंने ब्लड देकर बच्चे की जान बचाई। आकाश के इस नेक काम की सभी ने तारीफ की। आकाश ने बताया कि वे लगभग छह साल से लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed