{"_id":"5eb162177f2a1447cf5ed5d8","slug":"lockdown-darul-uloom-deoband-has-canceled-the-annual-examinations-and-admission-to-new-session-is-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दारुल उलूम का बड़ा फैसला, वार्षिक परीक्षाएं रद्द, नए सत्र में प्रवेश पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में दारुल उलूम का बड़ा फैसला, वार्षिक परीक्षाएं रद्द, नए सत्र में प्रवेश पर लगाई रोक
Tue, 05 May 2020 06:48 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 May 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन की वजह से इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने अपनी वार्षिक परीक्षाओं को रद्द कर दिया है, जबकि नवीन शिक्षण सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाओं को भी निरस्त कर दिया है। प्रबंधतंत्र का कहना है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को दारुल उलूम में हुई मजलिस-ए-तालीमी (शिक्षा विभाग) की बैठक में काफी विचार मंथन के बाद संस्था की वार्षिक परीक्षाएं रद्द करने और सभी कक्षाओं में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के आधार पर ही छात्रों को प्रोन्नत कर अगली कक्षाओं में प्रवेश देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दारुल उलूम का फतवा : लॉकडाउन में ब्याज की रकम से गरीबों की मदद करना जायज
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रबंधतंत्र ने यह फैसला भी लिया है कि कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से नवीन शिक्षण सत्र के लिए अब कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। यानी इसका सीधा मतलब यह है कि इस वर्ष दारुल उलूम में किसी भी नये छात्र का दाखिला (प्रवेश) नहीं होगा। शिक्षा विभाग के प्रभारी मौलाना खुर्शीद गयावी ने मजलिस-ए-तालीमील की बैठक के दौरान लिए गए इन निर्णयों की पुष्टि की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/