फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown 4, Station Superintendent and TI suspended for violation of lockdown in Meerut

लॉकडाउन : सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, स्टेशन अधीक्षक और टीआई निलंबित

Wed, 20 May 2020 01:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 May 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Lockdown 4, Station Superintendent and TI suspended for violation of lockdown in Meerut
सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने का खामियाजा रेलवे के अधिकारियों को भुगतना पड़ गया। सोमवार को जिला प्रशासन ने रेलवे के नियमों को दरकिनार करते हुए स्टेशन परिसर में श्रमिकों का जमावड़ा लगवा दिया। ट्रेन रवाना होने के तुरंत बाद ही रेलवे के दिल्ली डिवीजन के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा और यातायात निरीक्षक उपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को अतिरिक्त अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्था बनाई। जीआरपी और आरपीएफ ने सिटी स्टेशन को कब्जे में ले लिया। वहीं, प्रशासन सहित अन्य किसी भी स्वयंसेवी संस्थाओं को प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति नहीं दी। रेलवे प्रशासन ने एडीएम वित्त सुभाष चंद से साफ शब्दों में कह दिया कि आज स्टेशन पर श्रमिकों को जमा नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद 500 मीटर दूर मैदान में टेंट लगवाया गया और वहां से सिटी ट्रांसपोर्ट बसों द्वारा श्रमिकों को स्टेशन पर लाया गया। इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए आरपीएफ ने एक-एक श्रमिक को ट्रेन में बैठाया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4.0 में छूट : यहां पढ़िए- पश्चिमी यूपी के जिलों में क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया और अन्य लोगों पर लगाई रोक 
आरपीएफ ने मीडियाकर्मियों को भी प्लेटफॉर्म पर नहीं जाने दिया। सिविल डिफेंस के सदस्य भी टिकट काउंटर के बाहर खड़े रहे।
 
खाली रहा स्टेशन, नहीं फैली अव्यवस्था 
पूरे देश से चल रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के रेलवे मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने इन नियमों को लागू कराने की सोमवार को एक न सुनी। मंगलवार को आरपीएफ ने अपने कब्जे में स्टेशन को लेकर नियमों का सख्ती से पालन कराया। जिसके बाद पूरे स्टेशन पर शांति के साथ श्रमिकों को ट्रेन में बैठाया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed