{"_id":"5eb025888ebc3e90ab20aee3","slug":"lockdown-3-in-uttar-pradesh-bijnor-police-have-arrested-seven-people-including-mla-amar-mani-tripathi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: लॉकडाउन का उल्लंघन करना पड़ा भारी, विधायक समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: लॉकडाउन का उल्लंघन करना पड़ा भारी, विधायक समेत सात गिरफ्तार
Tue, 05 May 2020 02:38 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 May 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
विधायक अमनमणि त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में नजीबाबाद पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में महाराजगंज के विधायक अमनमणि त्रिपाठी व उनके छह साथियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रविवार को भी उन्हें उत्तराखंड में बिना पास के बद्रीनाथ जाते हुए रोका गया था और रिपोर्ट दर्ज कर निजी मुचलके पर छोड़ा था। वहां से लौटते समय बिजनौर में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
अमनमणि त्रिपाठी महाराजगंज जिले की नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक है। उनके साथ जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें गोरखपुर जिले के थाना हुमायूपुर दक्षिण निवासी मायाशंकर सिंह, बिछिया कॉलोनी जिला गोरखपुर निवासी रितेश यादव, गोरखपुर के सुबा बाजार थाना खोराबार निवासी संजय कुमार सिंह, गोरखपुर के थाना गुलरिया निवासी ओमप्रकाश यादव, महाराजगंज के थाना परसा मलिक बैकुंठपुर बोदरवार निवासी उमेश चौबे, गोरखपुर के विकासनगर थाना गोरखनाथ निवासी मनीष कुमार है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 3.0: शराब खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, फिर घंटों लाइन में लगकर मायूस लौटे मदिरा प्रेमी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिले भर में चेकिंग चलाई जा रही है। इंस्पेक्टर नजीबाबाद ने सोमवार को कोटद्वार रोड पर समीपुर नहर पुलिया के पास उत्तराखंड की ओर से आ रही है दो गाड़ियों को रोक कर जांच की। जांच के दौरान ये कोई पास नहीं दिखा सकें। पुलिस विधायक व उनके छह साथियों को पकड़कर थाने ले आई।
नजीबाबाद थाने में धारा 144 के उल्लंघन, आम जनमानस के जीवन को संकट में डालने, तीन महामारी अधिनियम 1887 व धारा 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी के मुताबिक मंगलवार को विधायक सहित सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/