उत्तर प्रदेश में शासन के आदेश पर बिजनौर जनपद में शराब की दुकान खुलते ही ग्राहकों की लंबी कतार लग गई। हालत ये हो गई कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हुआ। शराब की दुकानों पर भीड़ को देखकर प्रशासन ने दुकानें बंद करा दी। इससे मदिरा प्रेमियों को झटका लगा और वे मायूस ही अपने घरों को लौट गए। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
लॉकडाउन 3.0: शराब खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, फिर घंटों लाइन में लगकर मायूस लौटे मदिरा प्रेमी, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने सोमवार से सुबह दस से शाम सात बजे तक शराब की दुकान खोलने की अनुमति दी थी। शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सुबह से ही बल्लियां लगने लगी। शराब लेने की चाह रखने वाले सुबह सात बजे से ही दुकानों के आगे लाइन लगाकर खड़े हो गए। शराब की दुकानों पर भारी भीड़ जमा हो गई। मंडावर रोड स्थित एक दुकान पर शराब की बिक्री भी हुई। शराब खरीदने के लिए लोग उस दुकान की ओर दौड़ पड़े।
वहीं शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ को देखकर प्रशासन भी हरकत में आ गया। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए प्रशासन ने दस बजे ही दुकानों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए। प्रशासन ने शराब की दुकानों पर लाइन लगाकर खड़े उपभोक्ताओं को घर भेज दिया और दुकानों को बंद करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से मदिरा प्रेमियों को धक्का लगा और वे खाली हाथ ही घरों को लौट गए।
जिला मुख्यालय पर केवल मंडावर रोड स्थित एक ही दुकान पर कुछ देर के लिए शराब बेची गई। बाकी दुकानों पर लोग लाइन लगाकर भी खाली हाथ ही लौटे। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि शराब की दुकानों पर आई भीड़ को देखकर दुकान बंद कराई गई हैं। जितनी देर भी दुकानों पर लाइन लगी है, वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। अब अफसरों के अगले निर्देश पर ही अगली कोई कार्रवाई की जाएगी।
दुकानें करनी पड़ी बंद
सोमवार को कस्बा झालू में सरकार द्वारा शराब की दुकानों को शर्तों के आधार पर खोलने की इजाजत मिलते ही आज नहटौर-झालू मार्ग पर स्थित पानी की टंकी के सामने शराब की दुकान खुलते ही शराब खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदार शराब खरीदने वालों से सोशल डिस्टेंस रखने की अपील करते रहे, लेकिन शराब खरीदने वालों पर कोई असर नहीं दिखा। इसी बीच झालू पुलिस चौकी इंचार्ज को आता देख, शराब के शौकीन दाएं बाएं खिसक लिए। उधर शराब ठेकेदार ने भीड़ को काबू नहीं होता देख दुकान बंद कर दी।