{"_id":"678eac7a69dbfc745203e9d0","slug":"llcten-10-trials-will-be-held-from-today-at-iimt-academy-meerut-news-c-72-1-mrt1058-127644-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलसीटेन-10 : आईआईएमटी एकेडमी में आज से होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलसीटेन-10 : आईआईएमटी एकेडमी में आज से होंगे ट्रायल
विज्ञापन
मेरठ। अमर उजाला और लीजेंड लीग क्रिकेट की ओर से खेली जाने वाली टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग गैलेंट एलएलसीटेन-10 के ट्रायल मंगलवार को आईआईएमटी यूनिवर्सिटी स्थित आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में होंगे। यहां युवा क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा। एक ओर जहां युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा, वहीं उन्हें मशहूर क्रिकेटर और मिस्टर आईपीएल रहे सुरेश रैना क्रिकेट के गुर सिखाएंगे। सुरेश रैना आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स टीम के मेंटर भी हैं। वह खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मंगलवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में आ रहे हैं।
आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता ने बताया कि एकेडमी में सुबह सात बजे से ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। महान क्रिकेटर सुरेश रैना युवा क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करेंगे। समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
ट्रायल में सफल खिलाड़ी आक्शन में शामिल होंगे। इसमें उनका बेस प्राइस 25 हजार रुपये रहेगा। आक्शन में खिलाड़ियों की बोली बेस प्राइस से अधिक जाने की संभावना है। इसके अलावा अच्छा प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को इलेक्ट्रिक बाइक्स और मैन आफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को पुरस्कार स्वरूप कार प्रदान की जाएगी। लीग में सुरेश रैना, ब्रेट ली, क्रिस गेल, इरफान पठान, हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ टीमों के मेंटर होंगे। उनसे मिलने का मौका भी खिलाड़ियो को मिलेगा। जो खिलाड़ी अभी तक ट्रायल के लिए पंजीकरण नहीं करा सके हैं, वे मंगलवार सुबह 7 से 9 बजे तक आईआईएमटी क्रिकेट ग्राउंड पर पहुंचकर स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
मैन ऑफ द सीरीज को मिलेगा यह इनाम
लीग में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को एक चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में मिलेगी। वहीं, विजेता टीम को 10 लाख और उपविजेता टीम को पांच लाख रुपये की राशि एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को इलेट्रिक बाइक्स इनाम में दी जाएंगी। प्रतिभावान खिलाड़ियों को नाम कमाने के साथ-साथ कार, बाइक और कैश प्राइज जीतने का भी मौका दिया जा रहा है।