{"_id":"68b33010b9104c599b0ce851","slug":"living-life-on-the-path-of-religion-is-the-best-muni-nishchay-sagar-maharaj-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109498-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म के मार्ग पर जीवन जीना ही श्रेष्ठ : मुनि निश्चित सागर महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म के मार्ग पर जीवन जीना ही श्रेष्ठ : मुनि निश्चित सागर महाराज
विज्ञापन
सरधना। आदर्शनगर मोहल्ला स्थित 1008 श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दस लक्षण महापर्
सरधना। आदर्शनगर मोहल्ला स्थित 1008 श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दस लक्षण महापर्व के अंतर्गत उत्तम सरलता धर्म के तृतीय दिन विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।
इस दौरान देवाधिदेव 1008 श्री शांतिनाथ भगवान की शांतिधारा श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। प्रतिष्ठाचार्य पंडित दीपक जैन दिवाकर ने संपूर्ण विधान की विधि संपन्न कराई। इस दौरान 128 अर्घ्य समर्पित किए गए। मुनि ने कहा कि सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलना ही मनुष्य जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छल, कपट और मायाचारी से दूर रहकर मन, वचन और कर्म से मर्यादा में रहकर जीवन जीना ही उत्तम आर्जव धर्म का पालन है।
शनिवार को 1008 श्री चंद्रप्रभु भगवान का प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य अंकुर जैन, धर्मचंद जैन को प्राप्त हुआ। शांतिधारा करने का सौभाग्य आदीश जैन, हनी जैन, मुकेश जैन, रावीश जैन, विकास जैन, सतीश चंद्र जैन, अंकित जैन एवं उनके परिवारों को मिला। मुनि श्री 108 निश्चित सागर महाराज के सानिध्य में शांतिनाथ महामंडल विधान श्रद्धा व विधिपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनिल जैन, विकास जैन, सौरभ जैन, शुभम जैन, शोभित जैन, मुकेश जैन, राजकुमार जैन, अनुज जैन, गौरव जैन, नमन जैन, अंकुश जैन, दीपक जैन, संजय जैन, प्रवीण जैन, पारस जैन, आशीष जैन, अरिहंत जैन रहे।